जूनियर राज्य चैंपियनशिप हेतु हाकी सिवान टीम घोषित

 

एस मिश्रा, मैरवा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

हॉकी बिहार द्वारा सहरसा में 18 सितंबर से 22 सितंबर 2024 तक आयोजित 14वीं हॉकी बिहार जूनियर राज्य महिला चैंपियनशिप में भाग लेने वाली सिवान टीम का गठन आज हरिराम उच्च विद्यालय मैरवा के खेल मैदान में संपन्न हो गया। इस चयन शिविर में लगभग ढाई दर्जन खिलाड़ियों ने भाग लिया। हॉकी सिवान के सचिव संजय पाठक ने बताया कि खिलाड़ियों द्वारा चयन समिति के समक्ष अपना खेल कौशल प्रदर्शित किया गया इसके बाद हॉकी सिवान द्वारा गठित चयन समिति जिसमें हॉकी इंडिया के लेवल वन कोच सलमा खातून, हॉकी इंडिया के राज्य अंपायर आयुष्मान राज शांडिल्य एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू कुमारी ने खिलाड़ियों का चयन किया। सिवान टीम इस प्रकार है पलक कुमारी कप्तान, नाजिया खातून उप कप्तान, गुंजा कुमारी, शगुन विनायक, सिंधु कुमारी, श्रुति कुमारी, रोशनी कुमारी, शालू कुमारी, शालू पर्वत, सोनाली कुमारी, अंजली कुमारी, रिनता कुमारी, खुशी कुमारी ,खुशी कुमारी जूनियर, अमृता कुमारी एवं निकेता कुमारी शामिल है ।इस टीम के टीम प्रबंधक राष्ट्रीय खिलाड़ी चंदा कुमारी एवं कोच आयुष्मान राज शांडिल्य को बनाया गया है । चयनित टीम को हॉकी सिवान के अध्यक्ष मोहम्मद फरीद, उपाध्यक्ष धर्मनाथ यादव, कोषाध्यक्ष सलमा खातून, कार्यकारिणी सदस्य विवेक कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह सहित कई अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं

Leave a Reply

error: Content is protected !!