Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
05 जून  विश्व पर्यावरण दिवस  World Environment Day    - श्रीनारद मीडिया

05 जून  विश्व पर्यावरण दिवस  World Environment Day   

05 जून  विश्व पर्यावरण दिवस  World Environment Day

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून को प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य पूरी दुनिया के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। इस संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस में 150 से अधिक देशों के लोग भाग लेते हैं। स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित पृथ्वी बनाने के लिए तरह-तरह के जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं और लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाया जाता है। इस मौके पर प्रदूषण से लेकर कई ऐसे विषयों पर चर्चा की जाती हैं जो कि पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इस अवसर पर लोगों को पेंड़-पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।

>> विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास <<

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की थी। इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1972 में मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन में की गई थी। पहला विश्व पर्यावरण दिवस एक साल बाद 5 जून 1973 को मनाया गया था। सम्मेलन ने पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों की शुरुआत का संकेत दिया। इस साल समारोह की 51वीं वर्षगांठ है।

>> विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम <<

विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम, “Land Restoration, Desertification And Drought Resilience” है। इस थीम का फोकस ‘हमारी भूमि’ नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है।

>> विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मकसद <<

विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण को समर्पित दिन है। यह दिन पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, जो व्यक्तिगत, समुदाय और वैश्विक स्तर पर लोगों को प्रोत्साहित कर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में भी जागरूक किया जाता है। लोगों को पर्यावरण के लिए संकट बन चुके जलवायु परिवर्तन, जंगलों की कटाई, प्रदूषण, बायोडाइवर्सिटी लॉस जैसे मुद्दों पर चिंतन कर इन्हें बचाने की मुहिम के तौर पर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

यह भी पढ़े

रेल पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह का किया खुलासा:5 डकैतों को पकड़ा; स्पाइडरमैन की तरह करते थे चलती ट्रेन में बोगी चेंज

NDA प्रत्याशी विजय लक्ष्मी के जीत पर रघुनाथपुर में उड़े गुलाल,समर्थको ने पटाखे फोड़ जताई खुशी

गौ मतदाताओं को आभार ज्ञापित करते हुए कोली शेट्टी ने खुद को बताया विजयी

डीप फेक के दौर में सार्वजनिक जागरूकता से ही बचेगा लोकतंत्र

चुनाव नतीजों से पहले मंत्री ने कस तंज?

Leave a Reply

error: Content is protected !!