Breaking

शिक्षक मंटू राम हत्या मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार:किराए के घर से अपहरण कर मारा, 2021 में पिता का भी हुआ था मर्डर

शिक्षक मंटू राम हत्या मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार:किराए के घर से अपहरण कर मारा, 2021 में पिता का भी हुआ था मर्डर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय बिषहरिया के शिक्षक मंटू राम हत्याकांड में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शिक्षक मंटू राम के भाई संटू राम के लिखित शिकायत पर 18 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।संटू राम ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उसका भाई मंटू राम मध्य विद्यालय बिषहरिया में शिक्षक था। उसी गांव की एक शिक्षिका के घर पर रहता था।

 

शुक्रवार की रात करीब नौ बजे हथियारबंद बदमाशों ने उनके भाई का अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना शिक्षिका ने ही परिजन को दी। उसके बाद परिजन शिक्षक को खोजने बिषहरिया गांव स्कूल के पास पहुंचे। जहां आरोपियों को भाई के साथ मारपीट करते घसीट कर ले जाते देखा।बाद में सहरसा जिले के बसनही थाने की पुलिस ने बैठ मुशहरी गांव में सड़क पर उनका शव बरामद किया। मृतक के भाई संटू राम ने अपहरण की वजह पिता के हत्या मामले में मेल-जोल नहीं करना बताया है। उन्होंने बताया उसके पिता श्यामलाल राम की हत्या 21 जून 2021 को जनेश्वर यादव ने अपने गिरोह के लोगों के साथ मिलकर कर दी थी। उस मामले में कोर्ट में केस चल रहा है।

 

कुछ दिन बाद केस का जजमेंट आने वाला है।उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि शिक्षक मंटू राम के अपहरण मामले में ग्वालपाड़ा के बिषवारी निवासी जनेश्वर यादव सहित 18 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। इस मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तार किया है,ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के रही टोला निवासी योगेंद्र यादव के बेटे धर्मेंद्र कुमार, दुआलाल यादव के बेटे धर्मेंद्र कुमार और दुखभजन यादव, विषवाड़ी वार्ड 4 निवासी बनेश्वर यादव के बेटे विनोद कुमार, विषवाड़ी वार्ड-3 निवासी जनेश्वर यादव की पत्नी रंजना देवी, महेश्वर यादव की पत्नी चंपा, सोनू कुमार उर्फ बिजली की पत्नी नीलमणि देवी, विषवाड़ी निवासी महेश्वर यादव के बेटे ऋषभ राज, जनेश्वर यादव के बेटे मेघ राज, विनोद यादव के बेटे रणविजय कुमार गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस अभी हत्या का सही कारण नहीं बता रही है। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ का कहना कि जांच चल रही है।

मुख्य आरोपी अभी नहीं पकड़ाया है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।मृतक के भाई संटू राम ने थाना में दिए आवेदन में अपहरण की वजह पिता के हत्या मामले में मेलजोल नहीं करना बताया है। उन्होंने बताया उसके पिता श्यामलाल राम की 21 जून 2021 को जनेश्वर यादव ने अपने गिरोह के लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। उस मामले में कोर्ट में केस चल रहा है। कुछ दिन बाद केस का जजमेंट आने वाला है। इसी को लेकर उनके भाई का अपहरण कर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़े

लोडेड कट्टा के साथ मोस्ट वांटेड क्रिमिनल गिरफ्तार, दो बदमाश मौके से हुए फरार; मचा हड़कंप

अवैध देसी मास्केट के साथ अपराधी गिरफ्तार:सहरसा में हथियार के साथ खड़ा होकर किसी के इंतजार में था, पुलिस ने दबोच लिया

नई दिल्ली: गोला-बारूद बनाने में बढ़ रहा भारत का दबदबा, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

रघुनाथपुर : मुरारपट्टी दुर्गा पूजा समिति की हुई बैठक,16 अक्टूबर को निकलेगा विशाल जुलूस

पुलिस पर हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार:अपराधियों की टॉप-10 सूची में है शामिल, एक साल से हो रही थी तलाश

पटना जीआरपी का ब्लैकमेलर थानेदार समेत छह पुलिस वालों पर एफआइआर, अब तक तीन सस्पेंड

रघुनाथपुर : मुरारपट्टी दुर्गा पूजा समिति की हुई बैठक,16 अक्टूबर को निकलेगा विशाल जुलूस

बक्सर के शील अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शराब की पार्टी करते दो लोग गिरफ्तार, डॉक्टर फरार

नवादा में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, एक अपराधी गिरफ्तार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!