Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
स्वतन्त्रता सेनानी यमुना प्रसाद सिंह के 120वी जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई - श्रीनारद मीडिया

स्वतन्त्रता सेनानी यमुना प्रसाद सिंह के 120वी जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

स्वतन्त्रता सेनानी यमुना प्रसाद सिंह के 120वी जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई
वकालत को छोड़ कर सविनय अवज्ञा, नमक सत्याग्रह,अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन में कई बार जेल गए।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिले के अमनौर  प्रखण्ड के धरहरा खुर्द पंचायत भवन परिसर में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी यमुना प्रसाद सिंह किं120 वी जयंती समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने किया।समारोह में सैकड़ो शिक्षाविद जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू,बैज्ञानिक विजय अवधेश सिंह,मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।आये अतिथियो ने बारी बारी से यमुना बाबू के तैल चित्रों पर मालार्पण किया।इसके पश्चात पंचायत भवन के सौंदर्य करण और यात्री विश्राम गृह का फीता काटकर उदघाटन किया गया।मुखिया ने आए अतिथियो को अंगवस्त्र फूल माला से सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू ने यमुना बाबू के ब्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो हमारे लिए कार्य कर गए हम सभी को उनके पथ कार्यो का अनुकरण करना चाहिए।जिससे आने वाला पीढ़ी को सबकुछ ज्ञात हो सके।बैज्ञानिक बिजय अवधेश सिंह ने कहा कि हमारे पिता बच्चपन से मेधावी छात्र थे।गाँधी जी के आह्वान पर चलती हुई वकालत को छोड़ कर सविनय अवज्ञा, नमक सत्याग्रह,अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन में कई बार जेल गए।प्राचार्य प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी भटक गए है।

उनके पास डिग्री की कोई कमी नही पर संस्कार संस्कृति अध्ययन का घोर अभाव है।पहले लोग अधिक संख्या में अशिक्षित थे पर विद्वानों का कद्र करते थे,तभी तो यमुना बाबू जैसे स्वतन्त्रता सेनानी को नेता चुना था।पूर्व प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यमुना बाबू पंचायत के प्रथम मुखिया बने बिधायक रहे आजीवन विधान परिषद के सदस्य रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाया।इस मौके जदयू नेता बैजनाथ सिंह विकल, ब्रह्मानंद पांडेय,,पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्यार्थी, योगेन्द्र सिंह,पूजा कुमारी,समाजसेवी लालती देवी,शिक्षक अल्पना कुमारी,मुखिया सुदिश सिंह,समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े

मांझी की खबरें – श्री हनुमत महायज्ञ सह श्रीराम कथा  को लेकर कलश यात्रा

दरौली के बिश्‍वनिया कुकुरभुक्का टोला में ट्रांसफार्मर के शर्ट सर्किट से लगी आग

भारत की जनता सबसे ज्यादा प्रसन्न रहने वाले लोगों में से एक है,कैसे?

बिहार विधान परिषद की पांच सीटों की मतगणना आगे बढ़ रही है.

चीन ने भारत के दो पत्रकारों को देश में आने से रोका,क्यों?

ऋतिक रोशन के ‘वॉर 2’ में हुई साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की एंट्री, सामने आई ये डिटेल्स

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!