सीवान में बालिका गृह से 13 लड़कियां फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
पुलिस प्रशासन जांच में जुटी
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
बिहार के सिवान जिले में बालिका गृह से 13 लड़कियों के फरार होने की खबर से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। अब तक दो लड़कियों को बरामद कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। सिवान जिले के भैंसाखाल गांव में स्थित बालिका गृह से 19 मार्च की रात करीब 1 बजे 13 किशोरियां फरार हो गईं। ऊंची चारदीवारी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
फरार लड़कियों में ज्यादातर सिवान, गोपालगंज और सारण जिले की रहने वाली हैं। सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर भागीं समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित इस बालिका गृह में विभिन्न मामलों में बरामद की गई नाबालिग लड़कियों को रखा जाता है। वार्डन रिंकू झा ने जीरादेई थाना और विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि लड़कियों ने सुरक्षा गार्ड और कर्मियों को चकमा देकर भागने की योजना बनाई और रात के अंधेरे में फरार हो गईं।
अधिकांश लड़कियां ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली फरार हुई लड़कियों में से कई ऑर्केस्ट्रा में काम करती थीं, जबकि कुछ नाबालिगों को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाया गया था। पुलिस अब इन लड़कियों के घरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जांच के आदेश, होगी कानूनी कार्रवाई,घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने इसकी जांच सदर एसडीओ सुनील कुमार को सौंपी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े
एसएससी घोटाला: पुलिस के हाथ लगे मास्टरमाइंड, किया चौंकाने वाला खुलासा
शिक्षक से लूट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
वर्ग 3 से 8 के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू।
पुलिस टीम द्वारा जुगराज सिंह उर्फ जोगा हत्याकाण्ड किया सफल अनावरण
अतीत की गोद में सोए तालाब और बावड़ियाँ: बस पानी ही नहीं, कहानियों का खजाना : डॉ. सत्यवान सौरभ