पंडित महेंद्र मिश्र की 136वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

पंडित महेंद्र मिश्र की 136वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

विचार गोष्ठी में जुटे विभिन्न विभागों के प्रमुख विद्वान

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, जलालपुर, छपरा, (बिहार )

सारण जिले के जलालपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंडित महेंद्र मिश्र की 136वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम पंडित महेंद्र मिश्र विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें बिहार के विभिन्न विभागों के प्रमुख विद्वानों द्वारा पंडित महेंद्र मिश्र के चारित्रिक एवं कृत्यों पर विशेष प्रकाश डाला गया. वक्ताओं ने पंडित महेंद्र मिश्र के भोजपुरी साहित्य को जन जन तक पहुंचाकर उसे आठवीं अनुसूची में शामिल करने की बातें कहीं। वक्ताओं में मुख्य रूप से विश्वनाथ शर्मा प्रोफेसर जय कांत सिंह जय,

बृजभूषण मिसिर, उदय नारायण सिंह, डॉक्टर लाल बाबू यादव, डॉ सुधा वाला, डॉक्टर सिद्धार्थ, डॉक्टर सर्वेश तिवारी श्रीमुख, डॉक्टर केके द्विवेदी, डॉ सुरेश मिश्रा, विवेका तिवारी, रामकुमार महेश, कन्हैया प्रसाद सिंह तूफानी, विनय कुमार,  प्रोफेसर राजेश्वर कुमार, पत्रकार तिलक राज शर्मा, मलय सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए.  वही उच्च विद्यालय जलालपुर में बिहार सरकार के 10 लाख रुपए की लागत से संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  जिसमें बिहार के रेडियो स्टेशन से लेकर सभी वर्ग

के कलाकारों को अपने-अपने कलाकार प्रदर्शन करने का मौका दिया गया. कलाकारों ने  कला प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया तथा खूब तालियां बटोरी। मौके पर एसडीओ अरुण कुमार, डीसीएलआर पुष्पेश कुमार, एसडीपीओ भुनेश्वर प्रसाद सिंह, सीओ  इकबाल अनवर,  बीडीओ  अरविंद कुमार के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।  आयोजन समिति में पंडित महेंद्र मिसिर के पोता रामनाथ मिश्रा, बटेश्वर मिश्रा,  जेपी सेनानी ललन देव तिवारी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता उमेश तिवारी, रामकुमार महेश, कामरेड नागेंद्र राय, विजय यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़े 

आजमगढ़ में किसान का गला काटकर उतारा मौत के घाट.

राजस्थान में पति के सामने पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म.

हमरा नीको ना लागे राम गोरी को करनी…..महेन्द्र मिसिर.

देश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, महाराष्ट्र, गुजरात, मप्र के जिले में नाइट कर्फ्यू.

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!