पुलिस टीम पर हमला मामले में 2 अरेस्ट:नवादा में 12 बदमाशों ने किया था अटैक, पुलिसकर्मी हुए थे जख्मी
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
नवादा के काशीचक प्रखंड के शाहपुर थाना क्षेत्र के रेवरा में बुधवार को पुलिस टीम पर हमला हुआ। गुरुवार को डीएसपी महेश चौधरी ने जानकारी दी है। डीएसपी महेश चौधरी ने बताया कि शाहपुर क्षेत्र के डायल-112 की पुलिस टीम पर हमला किया गया।
एक हवलदार सहित अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे,पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अभीराम कुमार और आरती कुमारी के रूप में की गई है।
आगे की आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी की जा रही है।डीएसपी ने बताया कि डायल-112 को सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी, जहां रेवरा गांव में नशे की हालत में एक युवक को पकड़ कर लाया जा रहा था। तभी 12 की संख्या में लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया।
इसी दौरान डायल-112 के हवलदार ललन कुमार व अन्य पुलिस कर्मी जख्मी हो गए और फिर शाहपुर थाना को सूचना दी गई। दो बदमाश को पुलिस ने किया अरेस्ट शाहपुर की पुलिस ने सभी जख्मी को सरकारी अस्पताल बौरी में लाकर इलाज कराया गया।
घटना की जानकारी वरीय अधिकारी पुलिस कप्तान अभिनव धीमान को दी गई। जहां पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपित के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू किया गया। तभी छापेमारी अभियान के दौरान सभी लोग घर छोड़कर भाग गए।
इसी क्रम में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस टीम पर हमला करने वाले अन्य आरोपित की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस ने विशेष छापेमारी की है। डायल 112 को सूचना मिला था कि जमीन को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो रहा है। विवाद में वादी पक्ष के मिलने के बाद वादी ने जिस पर आरोप लगाया उससे मिलने के लिए पुलिस गई थी, तभी पुलिस टीम पर हमला किया गया है।
यह भी पढ़े
गाड़ी रिजर्व करने के बाद अपराधियों ने लूट ली स्कॉर्पियो
बगौरा के पश्चिमी विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच हुई।
हम दाढ़ी बाबा के लिए क्या कर सकते है?
बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में आरिफ मोहम्मद खान ने ली शपथ
कश्मीर का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में कैसे पहुंच गया?
क्या कश्मीर की समस्या को संयुक्त राष्ट्र संघ ले गए थे पंडित नेहरू?