Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पीएम मोदी को दी जाएगी 21 तोपों की सलामी,क्यों? - श्रीनारद मीडिया

पीएम मोदी को दी जाएगी 21 तोपों की सलामी,क्यों?

पीएम मोदी को दी जाएगी 21 तोपों की सलामी,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने चार दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं। पीएम मोदी की यह पहली ‘राजकीय यात्रा’ है। राजकीय यात्रा अन्य यात्राओं के काफी अलग होती है। इसलिए, इसे ऐतिहासिक माना जा रहा है। इस यात्रा को भारत और अमेरिका दोनों देशों के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

क्या होती है राजकीय यात्रा?

पीएम मोदी पहली बार राजकीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। इस यात्रा पर आने वाला सारा खर्च अमेरिका उठाता है। इस यात्रा के लिए खुद अमेरिकी राष्ट्रपति मेहमान नेता को आमंत्रित करते हैं। अमेरिकी राजकीय यात्रा को सबसे उच्च स्तर का दर्ज मिला है। जिस वजह से इस यात्रा पर जाने वाले नेताओं के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है।

अमेरिकी राजकीय यात्रा कैसे है खास?

  • राजकीय यात्रा पर आने वाले मेहमान का अमेरिकी राष्ट्रपति खुद स्वागत करते हैं।
  • अमेरिकी राजकीय यात्रा पर जाने वाले नेता को 21 तोपों की सलामी दी जाती है।
  • इस यात्रा के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति खुद आमंत्रण भेजते हैं।
  • राजकीय यात्रा पर आने वाले नेता का काफी भव्य तरीके से स्वागत किया जाता है।
  • यात्रा पर आने वाला सारा खर्च अमेरिका उठाता है।
  • राजकीय यात्रा पर जाने वाले नेता अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला के साथ डिनर करते हैं।
  • इस यात्रा पर आयोजित होने वाले डिनर कार्यक्रम को ‘स्टेट डिनर’ कहा जाता है।
  • राजकीय यात्रा पर आने वाले नेता को ब्लेयर हाउस में ठहराया जाता है, जो राष्ट्रपति का गेस्ट हाउस है।

‘राजकीय यात्रा’ के दौरान पीएम मोदी का शेड्यूल

पीएम मोदी की अमेरिकी राजकीय यात्रा काफी व्यस्त रहने वाला है। वह कई अमेरिका में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने अपने दौरे के पहले दिन बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वह बुधवार शाम साढ़े पांच बजे (भारतीय समयानुसार) न्यूयॉर्क में यूएन मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

पीएम मोदी 22 जून को वाशिंगटन पहुंचेंगे। वाशिंगटन में उनका भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा। उन्हें वहां पर 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। पीएम मोदी का स्वागत खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे।

पीएम मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। वह दूसरी बार कांग्रेस को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2016 में अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था।

पीएम मोदी 22 जून की शाम में राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ स्टेट डिनर में शामिल होंगे। यह काफी खास होगा, क्योंकि डिनर तैयार करने के लिए स्पेशल कुक होते हैं।

पीएम मोदी 23 जून को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके साथ लंच का भी कार्यक्रम है।

वाशिंगटन में 23 जून को ही पीएम मोदी भारतीय समुदाय से मिलेंगे और कई अमेरिकी सीईओ के साथ मुलाकात करेंगे।

कितने प्रकार की होती है अमेरिकी यात्रा?

अमेरिकी यात्रा कई अलग-अलग श्रेणी की होती हैं। इन यात्राओं के लिए अलग-अलग स्टैंडर्ड तय किए गए हैं। इन यात्राओं के मायने भी अलग-अलग होते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!