Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
खेल सप्ताह 2 से 9 जनवरी के सफल आयोजन हेतु शारीरिक एवं कम्प्यूटर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण। - श्रीनारद मीडिया

खेल सप्ताह 2 से 9 जनवरी के सफल आयोजन हेतु शारीरिक एवं कम्प्यूटर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण।

खेल सप्ताह 2 से 9 जनवरी के सफल आयोजन हेतु शारीरिक एवं कम्प्यूटर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण।

श्री नारद मीडिया, उत्तम कुमार, दारौंदा, सिवान, बिहार।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

*श्रीनारद मीडिया पर देश, दुनिया और आस पास के खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक को क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुडे* 👇
https://chat.whatsapp.com/BVRxBtIatkvIj1UBT9ug3Whttps://chat.whatsapp.com/BVRxBtIatkvIj1UBT9ug3W

*टेलीग्राम पर श्रीनारद मीडिया के खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक को क्लिक कर हमारे अफिसियल टेलीग्राम चैनल से जुडे* 👇
t.me/snmediagroup

सिवान जिला के दारौंदा प्रखण्ड के BRC में बिहार सरकार की महत्त्वकांक्षी सोच खेल प्रतियोगिता “मसाल 2024” के अंतर्गत 2 से 9 जनवरी 2025 तक खेल सप्ताह के रूप में सफल आयोजन हेतु प्रखण्ड के सभी मध्य विद्यालय, हाई स्कूल, 10+2 स्कूलों एक शारीरिक शिक्षक एवं एक कम्प्यूटर शिक्षक को प्रशिक्षण दिया गया।

बिहार “मसाल 2024” खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के  प्रतिभावान खिलाड़ियों को पहचान कर सफलता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए खेल मंच हैं जो विद्यालय स्तर से ही खेलो के द्वारा बच्चों को समृद्ध एवं नई सोच हेतु अग्रणी भूमिका निभाएगा।

“मसाल 2024” का MOTO “खेलेगा बिहार तो खिलेगा बिहार” है। यह सबसे बड़ा खेल प्रतिभा खोज योजना हैं, जिसमें राज्य के कुल 37,586 सरकारी विद्यालयों के लगभग 58 लाख विद्यार्थी भाग लेंगे।

“मसाल 2024” प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28/12/2024 से 05/01/2025 तक होगा। जिसके लिए विद्यार्थी का आधार कार्ड की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज का एक फोटो और मोबाईल नंबर अनिवार्य हैं।

प्रतियोगिता में कुल पांच विधाए शामिल हैं –

1.एथलेटिक्स,

2.साईकिलिंग,

3.कबड्डी,

4.फुटबॉल और

5.वॉलीबाल

जो विभिन्न स्तर पर आयोजित किये जायेंगे –

1.विद्यालय स्तर पर 7 से 9 जनवरी 2025.

2.संकुल स्तर पर 15 से 17 जनवरी 2025.

3.प्रखण्ड स्तर पर 20 से 23 जनवरी 2025.

4.जिला स्तर पर 4 से 7 फरवरी 2025.

5.रजय स्तर पर 10 से 14 फरवरी 2025.

“मसाल 2024” खेल प्रतियोगिता में प्रत्येक स्तर पर विजेता खिलाड़ी को खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा पदक, प्रमाण पत्र एवं नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जायेगी। जिससे खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उनके मनोबल को सबलता मिलेगी।

“मसाल 2024” खेल प्रतियोगिता का पहल बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभग, शिक्षा विभाग और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के सहयोग से संचालित की जा रही हैं।

बिहार “मसाल 2024” खेल कूद प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य बिहार राज्य के प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों का चयन कर खेल के क्षेत्र में उनको अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा और नई संभावनाओ का उदय होगा तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को बिहार के साथ साथ भरतवर्ष का नाम रोशन करने के लिए विश्व मंच मिलेगा।

मास्टर ट्रेनर के रूप में मनोज कुमार, राजन कुमार मनीषा कुमारी और रोहित कुमार ने प्रशिक्षण दिया। मौके पर BPM शुभेन्दु कुमार, BRP अंकित सिंह, लेखापाल संजय कुमार सहित अन्य थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!