पूर्वांग पूजन के साथ नव पिंडी प्रतिष्ठात्मक सह शतचंडी महायज्ञ शुरू।

 

पूर्वांग पूजन के साथ नव पिंडी प्रतिष्ठात्मक सह शतचंडी महायज्ञ शुरू।

श्री नारद मीडिया, उत्तम कुमार, दारौंदा, सिवान, (बिहार )।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

*श्रीनारद मीडिया पर देश, दुनिया और आस पास के खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक को क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुडे* 👇
https://chat.whatsapp.com/BVRxBtIatkvIj1UBT9ug3Whttps://chat.whatsapp.com/BVRxBtIatkvIj1UBT9ug3W

*टेलीग्राम पर श्रीनारद मीडिया के खबरों को पढ़ने के लिए नीचे लिंक को क्लिक कर हमारे अफिसियल टेलीग्राम चैनल से जुडे* 👇
t.me/snmediagroup

सिवान जिला के दारौंदा प्रखण्ड के कोड़ारी कला पंचायत के मुड़ा गाँव में स्थित माँ काली मंदिर के प्रांगण में पंच दिवसीय नव पिंडी स्थापना महाशक्ति सह शतचंडी महायज्ञ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई।
कलश यात्रा में एक हजार एक सौ कन्याओं ने कलश लेकर मंदिर के प्रांगण से कोड़ारी कला होते हुए लीलासाह के पोखरा स्थित सरोवर के किनारे पहुंची। जहां बगौरा के आचार्य जीतेन्द्रनाथ पाण्डेय के साथ ग्यारह ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन कर कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा केटी भरौली, रामाछपरा होकर मंदिर परिसर में पहुंची।
कलश यात्रा में हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे के साथ हजारों श्रदालु हांथ में झंडा लिये जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।


वही यज्ञाचार्य जीतेन्द्रनाथ पाण्डेय ने बताया कि नव पिंडी प्रतिष्ठात्मक शतचंडी महायज्ञ 17 फरवरी से 21 फरवरी शुक्रवार तक चलेगी।

दैनिक पूजन तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ यज्ञ में वर्णित ब्राह्मणों द्वारा किया जायेगा। वर्णित ब्राह्मण दिनेशचंद्र पाण्डेय, नारायण जी, प्रदुम्न पाण्डेय, अश्विनी पाठक, रत्नेश पाठक, पप्पु तिवारी, विवेकानंद पाण्डेय, रवि मिश्रा,टिंकू बाबा और धूमन मिश्रा आदि हैं।

पूजा समिति द्वारा बताया गया कि संध्या में भजन और प्रवचन का भी कार्यक्रम होगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!