बिहार समस्तीपुर में फांसी के फंदे पर झूल गए एक ही परिवार के 5 लोग, आर्थिक तंगी के चलते उठाया कदम
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
बिहार में भले ही विकास के ढोल पीटे जा रहे हों पर सच्चाई सामने है। घटना की जितनी निंदा की जाय उतनी ही कम है।यह घटना बिहार के लिए शर्मनाक हो गई.
समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाने के मऊ गांव में दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि पैसे की तंगी की वजह से परेशान एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली। मनोज झा ऑटो चलाकर और खैनी बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करते थे। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने के दौरान में उन्होंने कई समूहों से कर्ज भी लिया था।
आमदनी के हिसाब से देनदारी को चुकाते थे, मगर उतनी आमदनी नहीं हो पाती थी।ऐसा कहा जा रहा कि कर्ज का बोझ और पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने में असफल रहने की वजह से मनोज झा बेहद परेशान रहते थे। उन्होंने कई जगह से कर्ज भी लिया था। आशंका जताई जा रही कि मुश्किल आर्थिक हालात की वजह से उन्होंने सपरिवार घर में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी।
घटना आज रविवार की है।मृतकों में वार्ड 11 निवासी मनोज झा (45), उनकी मां सीता देवी (65), मनोज झा के बेटे सत्यम कुमार (10) और शिवम कुमार (07), मनोज की पत्नी सुंदरमणि देवी (38) शामिल हैं।आशंका है कि बारी-बारी से सबने फांसी लगाई है। घर के सारे सामान जस के तस पड़े हुए हैं, इसलिए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, कोई जोर-जबर्दस्ती नहीं की गई थी।
- यह भी पढ़े…..
- नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को भाजपा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित.
- जेपी विश्वविद्यालय एवं नेहरू युवा केंद्र ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता रैली निकाली
- माटी जनम अनमोल है माटी में न घोले घोल रे : सुप्रिया प्रियदर्शिनी
- भारत सुगर मील सिधवलिया में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण