ड्यूटी से गायब 7 दारोगा निलंबित, 1 सिपाही बर्खास्त, दिवाली से पहले बड़ा एक्शन

ड्यूटी से गायब 7 दारोगा निलंबित, 1 सिपाही बर्खास्त, दिवाली से पहले बड़ा एक्शन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के बांका में दुर्गा पूजा के दौरान ड्यूटी से गायब रहने पर सात दारोगा को निलंबित कर दिया गया और एक सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया। एसपी सत्यप्रकाश ने यह कार्रवाई की है। नौ अन्य सिपाही भी बिना सूचना के गायब पाए गए हैं, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात ये पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी से गायब पाए गए थे। एसपी ने जांच के बाद यह कड़ा कदम उठाया है। राज्य मुख्यालय ने दुर्गा पूजा के दौरान सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी थीं।

सात दारोगा सस्पेंड
जिन सात दारोगाओं को निलंबित किया गया है, वे अलग-अलग थानों में पदस्थ थे। इनमें रजौन थाने के गुलशन कुमार, कटोरिया थाने के दीपक सिंह और कृष्णा कुमार, पुलिस लाइन के मु. मकसूद, उदय कुमार, अलका कुमारी और आर्यन कुमार शामिल हैं। जांच में पता चला कि ये पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान अपने घरों या मेले में मौज-मस्ती करते हुए पाए गए थे। एसपी ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है। एक भगौड़े सिपाही बर्खास्त एसपी सत्यप्रकाश ने बताया कि दुर्गा पूजा में ड्यूटी से फरार सात दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही बिना सूचना भागने पर भगौड़े एक सिपाही को सेवा से बर्खास्त किया गया है।

नौ सिपाही भी निलंबित हुए हैं। इनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई चल रही है। इन्हें भी सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई सिपाहियों को कारण बताओ नोटिस एसपी ने बताया कि सभी सिपाहियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उनके जवाब के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि आगामी त्योहारों जैसे दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू निलंबित सिपाहियों में पूजा कुमारी को तुरंत बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि मंजू कुमारी, रीतू कुमारी, ममता पटेल, मुन्ना कुमार, रुपेश कुमार, सह इंसपेक्टर प्रमोदी भट्ट, ज्योति रानी, सत्येन्द्र सिंह और इरफान खान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें

20 हजार रुपए के इनामी बदमाश ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

  सारण  की खबरें :   पुलिस  ने विशेष अभियान चला  66 अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार 

सिसवन की खबरें : पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

Leave a Reply

error: Content is protected !!