होली के दिन भाभी को जबरन रंग लगाना दो देवरों को पड़ गया महंगा
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :
बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह में होली के दिन भाभी को जबरन रंग लगाना और बदसलसूकी करना दो देवरों को भारी पड़ गया है। भाभीजी की शिकायत पर देवरों को जेल जाना पड़ा है। मामले में ताराकांत पासवान और पवन पासवान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्हें बुधवार को जेल भेज दिया गया। इधर जख्मी महिला का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।
महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि होली की रात ताराकांत पासवान और पवन पासवान उनके घर गुलाल लगाने के नाम पर पहुंचे। वे दोनों गुलाल लगाने के नाम पर छेड़खानी करने लगे। उन्हें ऐसा करने से रोका तो वे गर्दन में गमछा लगाकर कसने लगे। जब किसी तरह शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े और तब वे लोग भागे।
बताया जाता है कि गर्दन में गमछा कसे जाने से महिला जख्मी हाे गई। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष रामराज सिंह ने बताया कि मामले में महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। देखने से ऐसा लगता है कि उसके साथ जबरदस्ती की गई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ताराकांत पासवान और पवन कुमार पासवान को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।
पैथू में महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, नरारीकला में छेड़खानी
पौथू थाना क्षेत्र में सोमवार की रात गांव की ही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोप लालजी यादव पर लगा है। महिला घर में सोई हुई थी। इसी दौरान आरोपित युवक घर का दीवार फांदकर घुस गया। महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। महिला के विरोध करने एवं शोर मचाने के बाद युवक घर से निकलकर फरार हो गया।महिला ने मंगलवार को मामले की प्राथमिकी महिला थाने में लालजी के खिलाफ दर्ज कराई है। इधर, नरारीकला थाना क्षेत्र में सोमवार की रात रंग-अबीर लगाने के दौरान गांव के ही युवक विकास कुमार पर महिला के साथ छेडख़ानी करने का आरोप लगा है। महिला के पति ने जब विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। आरोपित युवक की ओर से पहुंचे चितरंजन कुमार, रामावतार चंद्रवंशी, लखन चंद्रवंशी, सिद्धेश्वर चंद्रवंशी, अवधेश चंद्रवंशी ने विकास के परिवार के अन्य सदस्यों की पिटाई कर दी। पिटाई से अमित के अलावा उसकी चाची कुसुम देवी समेत अन्य लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़े
गोपालगंज पटना में मासूम बच्चियों से किया गंदा काम
किशोरी के साथ दुष्कर्म का लिया शर्मनाक बदला
होली का अबीर लगाते लगते भर दिया लड़की का मांग, जाने फिर क्या हुआ
गोपालगंज के बैकुंठपुर बीईओ उमाशंकर प्रसाद का हार्ट अटैक से मौत
श्रीनारद मीडिया के खबर का असर : गम्हरिया में भटकेशरी मुखिया ने बनाया सड़क एवं पुलिया
होली के दौरान कीचड़ और धूल फेंकने को लेकर दो पक्षों को हिंसक झडप, दो घायल
समाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश दुबे अधिकारियों को भेंट में देंगे दस क्रॉटिन के पौधा