Breaking

बिहार में आग से दो मासूम बेटियों सहित जिंदा जला बेटा,मचा कोहराम.

बिहार में आग से दो मासूम बेटियों सहित जिंदा जला बेटा,मचा कोहराम.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

गंदी हरकत करना युवक को पड़ा भारी, पत्नी ने भाईयों संग की हत्या.

छह महीने से पांचवी की छात्रा के साथ कर रहा था दुराचार.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के बांका में घर में लगी आग में तीन बच्चे जिंदा जल गए। यह घटना जिले के धोरैया प्रखंड के धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा गांव की है। आग लगने से बुधो दास का घर जलकर राख हो गया।

इस घटना में बुधो दास की 6 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी एवं 5 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी की जलकर मौत हो गई जबकि डेढ़ वर्षीय पुत्र ओम कुमार को गंभीर स्थिति में सनौला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार माता-पिता घर से मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। घर में यही तीन बच्चे थे। ग्रामीणों की तत्परता से आग को बुझा दिया गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया बीवी नुसरत जरी के प्रतिनिधि मजहर इमाम द्वारा सीओ, बीडीओ को दे दी गई है। हालांकि बांका में मीटिंग रहने के कारण सीओ अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं।

एक युवक को शराब पीने के बाद अपनी सरहज (साले की पत्नी) के साथ गंदी हरकत करने की कीमत जान देकर गंवानी पड़ी। ससुरालवालों को उसका ऐसा करना नागवार गुजरा और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। डीएसपी अजित कुमार ने इसकी जानकारी प्रेस वार्ता के जरिए गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि ससुरालवालों ने हत्या की बात स्वीकर कर ली है। पत्नी सहित चार लोगों को जेल भेज दिया गया है।

अश्‍लील हरकत पर गुस्सा हुए ससुरालवाले
पत्नी से झगड़ा करने के बाद गोविंद अपने ससुराल दोनयां गांव पहुंचा था। पत्नी ने मायके वालों को ये बात बता दी थी। गोविंद जब ससुराल पहुंचा तो वह नशे में धुत था। सबने इसे बर्दाश्त किया लेकिन जब वो मर्यादा लांघकर सरहज के साथ अश्लील हरकत करने लगा तो ससुरालवाले आगबबूला हो गए। उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई।

पत्नी ने भाईयों संग कुएं में डाला शव
इसके बाद पत्नी ने अपने भाईयों के साथ मिलकर गोविंद के शव को पहले कुएं में डाला। हालांकि पकड़े जाने के डर से शव को कुएं से बाहर निकालकर बाहर फेंक दिया। पड़ोसी ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया। इसपर उसे मुंह खोलने पर जान से माने की धमकी दी। डीएसपी ने बताया कि अनुसंधान में हत्या करने वाली जगह पर खून के निशान मिले हैं।

बक्सर के नावानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादीशुदा व्यक्ति पिछले छह महीने से लगातार एक बच्ची का यौन शोषण कर रहा है। पांच दिन पहले जब घरवालों ने उसे रंगे हाथ पकड़ा तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। इसी बीच गांव में पंचायत हुई और नामजद आरोपी खुलेआम दोबारा दुष्कर्म की धमकी देता रहा। आरोपी के खिलाफ महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है।

डरा-धमकाकर छह महीने से कर रहा था शोषण
इस मामले पर महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि किशोरी का आरोप है कि गांव के जयप्रकाश चौधरी का बेटा नीतीश कुमार चौधरी काफी दिनों से उसका रेप कर रहा था। वह धमकी देता था कि यदि किसी को बताया तो उसके घरवालों की हत्या कर दी जाएगी। इस डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इसी बीच 27 मार्च की रात को 10 बजे अचानक आरोपी किशोरी के घर में घुसकर जबरदस्ती की कोशिश करने लगा।

किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी देते हुए भाग गया। तब जाकर पीड़िता ने घरवालों को पूरी बात बताई। स्कूल जाते समय नीतीश उससे छेड़छाड़ किया करता था जिसका वो विरोध करती थी। लगभग छह महीने पहले उसने शादी का झांसा देकर एकांत में उसका रेप किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह घरवालों की हत्या की धमकी देकर शोषण करता रहा।

पंचायत में दी खुलेआम धमकी
आरोपी को जब परिवार ने पकड़ा और पंचायत बुलाई तो उसने फिर रेप की धमकी दी। बताया जा रहा है कि 13 साल की किशोरी पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। वह घटना के बाद से अवसाद में है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली गई है। वहीं आरोपी फरार है।

इसे भी पढ़े…

Leave a Reply

error: Content is protected !!