Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पढ़े किन देशों ने भारत को कोरोना से लड़ने के लिए दिए कितने मेडिकल उपकरण और सामान - श्रीनारद मीडिया

पढ़े किन देशों ने भारत को कोरोना से लड़ने के लिए दिए कितने मेडिकल उपकरण और सामान

पढ़े किन देशों ने भारत को कोरोना से लड़ने के लिए दिए कितने मेडिकल

उपकरण और सामान

श्रीनारद मीडिया,  सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

भारत को कोविड-19 महामारी से मुक्ति दिलाने के लिए दुनिया के दूसरे देशों से मदद मिलना शुरू हो गये है। इसके अलावा भारत में महामारी के इस आपदा के दौरान मदद के लिए गूगल, एप्पल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट समेत अन्य मल्टीनेशनल कंपनियां भी सामने आई हैं। इस मदद में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सप्लाई, रेमडेसिविर समेत तमाम आवश्यक मेडिकल उपकरण की भी सप्लाई भेजी जा रही है।

दो दर्जन से अधिक देश मदद के लिए आगे आये

सऊदी अरब, UAE, UK, रूस, अमेरिका समेत अनेक 20 से अधिक देशों ने सहायता के लिए हाथ बढ़ाए हैं। सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में संस्थाओं को चिकित्सा आपूर्ति के तत्काल वितरण की प्रक्रिया के समन्वय के लिए एक उच्च स्तरीय अंतरमंत्रालयी समूह का गठन किया है। अमेरिका ने भारत को 10 करोड़ डॉलर से अधिक की मेडिकल सामग्री की आपूर्ति की बात कही है। यूरोपीय संघ (ईयू) के कई सदस्य देशों से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वेंटिलेटर जैसी मेडिकल सप्लाई भेजे जा  रहे हैं। नागरिक रक्षा तंत्र के जरिए यूरोपीय देश-फ्रांस, आयरलैंड, बेल्जियम, रोमानिया, लग्जमबर्ग, पुर्तगाल और स्वीडन भारत को मेडिकल सहायता प्रदान कर रहे हैं।

ऑक्सीजन व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 

– ब्रिटेन से आज आई दूसरी खेप में हैं 120 ऑक्सीजन कंसंंट्रेटर

– अमेरिका से 1700 ऑक्सीजन  कंसंट्रेटर, 1100 सिलेंडर और बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन जेनरेशन यूनिट्स

– सऊदी अरब से 250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व 4 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर, 80 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन

– संयुक्त अरब अमीरात से 6 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर

– हांग कांग से 800 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

– थाइलैंड से 4 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक

– रूस से 20 ऑक्सीजन  कंसंट्रेटर

–  फ्रांस लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन 5 कंटेनर भेज रहा है। यह एक दिन में 10,000 मरीजों की ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए सक्षम है।

– आयरलैंड 700 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

–  रोमानिया 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व 75 ऑक्सीजन सिलेंडर

– जर्मनी तीन महीने के लिए मोबाइल ऑक्सीजन  उत्पादन प्लांट भेज रहा है।

– पुर्तगाल से  20,000 लीटर ऑक्सीजन

वेंटिलेटर व मास्क 

– अमेरिका से 15 करोड़ एन-95 मास्क

– रूस से 75 वेंटिलेटर

– फ्रांस से भारत को 28 वेंटिलेटर भी भेजा जा रहा है।

-आयरलैंड से 365 वेंटिलेटर

– स्वीडन 120 वेंटिलेटर

– लग्जमबर्ग 58 वेंटिलेटर

– जर्मनी  120 वेंटिलेटर और आठ करोड़ केएन 95 मास्क भेजेगा।

ऑक्सीजन जेनरेटर 

– फ्रांस से 8 ऑक्सीजन जेनरेटर, प्रत्येक में करीब 10 वर्षों के लिए 250 बिस्तर वाले अस्पताल के लिए ऑक्सीजन की अबाधित आपूर्ति की क्षमता है।

– आयरलैंड से  एक ऑक्सीजन जेनरेटर

रेमडेसिविर समेत मेडिकल सप्लाई की खेप 

– अमेरिका से 10 लाख रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट के अलावा एस्ट्राजेनेका वैक्सीन

– रूस से 150 बेडसाइड मॉनिटर और  दवाइयां

–  बेल्जियम से रेमडेसिविर की 9,000 खुराक

–  पुर्तगाल रेमडेसिविर की 5,503 शीशियां

दक्षिण कोरिया भी भेजेगा सहायता

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वह भारत की मदद के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, कोविड-19 के उपचार में इस्तेमाल होने वाली किट और अन्य चिकित्सकीय सामग्री की आपूर्ति करेगा। दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से प्रसार के लिहाज से भारत सबसे बुरी तरह प्रभावित है। दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य अधिकारी यून ताएहो ने बुधवार को कहा कि सरकार ने भारत से दक्षिण कोरिया के नागरिकों को वापस लाने के लिए कुछ उड़ानों की अनुमति दी है।

यह भी पढ़े

ऑक्‍सीजन आपूर्ति में दिक्‍कत हो तो सीधे पटना हाईकोर्ट को इस आइडी पर करें ईमेल

पिता के शव के साथ रातभर लिपटकर सोती रही मासूम, दोस्त के वीडियो कॉल से पता चला हो चुकी है मौत

गोरखपुर में दोस्तों ने किया किशोरी का अपहरण, दो हिरासत में- एक फरार

कोरोना संक्रमित खाएंगे मछली-भात, बिहार सरकार के एक मंत्री ने परिवार के साथ उठाया बीड़ा

दुश्मन समझे जाने वाले देश भी साथ आए!

रघुनाथपुर में  दो लोगों की कोरोना से हो गई मौत, अनुमंडलीय कोविड अस्‍पताल में चल रहा था ईलाज

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!