Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पूर्व जिला पार्षद संजय कुमार के जदयू महादलित उपाध्यक्ष बनने पर बधाइयों का तांता  - श्रीनारद मीडिया

पूर्व जिला पार्षद संजय कुमार के जदयू महादलित उपाध्यक्ष बनने पर बधाइयों का तांता 

 

पूर्व जिला पार्षद संजय कुमार के जदयू महादलित उपाध्यक्ष बनने पर बधाइयों का तांता

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के हलीमटोला निवासी और पूर्व जिला पार्षद संजय कुमार राम को जदयू के महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर जदयू नेताओं और शुभचिंतकों ने बधाइयां दी हैं। विदित हो कि जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश सादा ने इस प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार मनोनीत किया है। जिससे जदयू नेताओं-कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए जदयू नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। श्री राम के जदयू महादलित प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष माधव सिंह पटेल ने कहा कि संजय कुमार में भरपूर सांगठनिक क्षमता है।साथ ही, इनकी व्यवहार कुशलता व मिलनसारिता का लाभ भी जदयू संगठन को मिलेगा। श्री राम के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष सह जदयू प्रदेश सचिव इंद्रदेव सिंह पटेल, जदयू जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर,प्रमंडलीय प्रवक्ता निकेशचंद्र तिवारी, जदयू अतिपिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव अमीरुल्लाह सैफी, कुणाल आनंद,आनंद कुमार सिंह, नीरज मिश्र सहित अन्य जदयू नेताओं और शुभचिंतकों ने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद दिया है और श्री राम के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

यह भी पढ़े

महुआरी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर अपराधियों ने हमला कर लुटे 60  रूपया लुटे

सीवान नगर परिषद के कर्मियो ने मांगों के समर्थन में निकाला पैदल मार्च

भारतीय सेना प्रमुख इटली के कैसिनो शहर में एक स्मारक का उद्घाटन करेंगे,क्यों?

घर में बनाएं किचन गार्डन, उगाएं सब्जियां.

दलित वोटों की सबसे बड़ी दावेदार भाजपा; कांग्रेस की तो इच्छाशक्ती ही नहीं-अभय कुमार दुबे.

 सड़क दुघर्टना में घायल वृद्ध शिक्षक की पटना में इलाज के दौरान मौत 

Leave a Reply

error: Content is protected !!