Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
लड़कियों में शिक्षा का प्रसार व जनसंख्या नियन्त्रित करने वालों को प्रोत्साहित करके ही वृद्धि दर पर प्रभावी रोक संभव- सुशील मोदी - श्रीनारद मीडिया

लड़कियों में शिक्षा का प्रसार व जनसंख्या नियन्त्रित करने वालों को प्रोत्साहित करके ही वृद्धि दर पर प्रभावी रोक संभव- सुशील मोदी

लड़कियों में शिक्षा का प्रसार व जनसंख्या नियन्त्रित करने वालों को प्रोत्साहित करके ही वृद्धि दर पर प्रभावी रोक संभव- सुशील मोदी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

* जनसंख्या वृद्धि का सम्बंध धर्म से नहीं, नियंत्रण में सही उम्र में शादी सर्वाधिक प्रभावी

 

श्रीनारद मीडिया‚ पटना (बिहार)

पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लिए चुनौती बना हुआ है। बिहार के वर्तमान प्रजनन दर 2.7 को 2025 तक 2.1 और 2031 तक मात्र 2.0 पर लाने का लक्ष्य है। जनसंख्या वृद्धि का सम्बंध किसी धर्म से नहीं है। लड़कियों में शिक्षा का प्रसार व प्रोत्साहन के जरिये ही जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास व उपलब्ध संसाधनों पर जनसंख्या वृद्धि का सीधा दुष्प्रभाव पड़ रहा है। देश की जनसंख्या वृद्धि दर जहां 17.7 फीसदी है वहीं बिहार में यह वृद्धि दर 25.4 फीसदी है। राज्य सरकार के सतत प्रयास से 1991- 2001 के बीच जो वृद्धि दर 28.6 फीसदी थी उसमें पिछले 20 वर्षों में 3.2 फीसदी की गिरावट आई है।

लड़कियों की शिक्षा को और ज्यादा बढ़ावा,सही उम्र में शादी,शादी के कम से कम दो साल बाद पहला बच्चा और पहले तथा दूसरे बच्चे के बीच 3 साल के अंतराल के प्रति जागरूकता व परिवार नियोजन के स्थायी/अस्थाई साधनों पर जोर देकर ही प्रजनन दर को कम करने के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

बिहार में मैट्रिक, इंटर और ग्रेजुएट लड़कियों की प्रजनन दर में आई गिरावट से स्पष्ट है कि जनसंख्या नियंत्रण में शिक्षा सबसे कारगर हथियार है। बाल विवाह निषेध अभियान, साइकिल व पोशाक योजना जैसी सरकार की प्रोत्साहन नीति का भी खासा असर देखा गया है।

यह भी पढ़े

घोघाड़ी नदी में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद अरना पुल के पास बरामद

 पत्नी ने कायम की मिशाल, शराबी पति को भेजवाया जेल

लड़की का फोटो भेजने वाले आईडी धारक पर प्राथमिकी दर्ज

स्नान कर कपड़ा बदल रही महिला के साथ किया छेड़खानी‚ पांच नामजद

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!