भाजपा के कार्यकर्ता ईमानदार हैं, सपा और बसपा का कार्यकर्ता दो पाउच पर काम करता है – स्वतंत्रदेव सिंह

भाजपा के कार्यकर्ता ईमानदार हैं, सपा और बसपा का कार्यकर्ता दो पाउच पर काम करता है – स्वतंत्रदेव सिंह

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

वाराणसी / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रविवार को महमूरगंज निवेदिता शिक्षा सदन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक मे कार्यकर्ताओं 2022 के चुनाव को लेकर टिप्स दिये। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ईमानदार होता है, जबकि सपा और बसपा के कार्यकर्ता 2 पाउच पर काम करता है। उन्होने कहा कि गैर भाजपाई सरकारों ने वंचित वर्ग के साथ छलावा किया। उनके हितों के लिए बनाई गई योजनाओं का अधिकांश लाभ दलालों ने उठाया। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता, राष्ट्रवाद के लिए जीता और मरता है। अगर कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया तो वह बॉर्डर के लिए कूच भी कर सकता है।

सर्व समाज के बीच जाए, चाय पीये, समय बिताएं-
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सरकार वंचित वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, पिछली सरकारों में अनुसूचित वर्ग और अन्य वर्गों के लिए चलाई गई योजनाएं धरातल पर नहीं आती थी, लेकिन अब कोई बाधा नहीं है। हमें सर्व समाज, मलिन, दलित, यादव और मुस्लिम बस्तियों के बीच जाकर चाय भी पीना है और केंद्र एवं प्रदेश की योजनाओं को लेकर उनके साथ चारपाई पर बैठकर उनके साथ चर्चा कर समय बिताना है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने महमूरगंज निवेदिता शिक्षा सदन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक मे कही हैं।

आज का कार्यकर्ता ही कल का भविष्य हैं- स्वतंत्रदेव
स्वतंत्रदेव ने 2022 के चुनाव को भी लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्षों का दायित्व बनता है कि वह एक तपस्वी कार्यकर्ता का निर्माण करें। क्योंकि आज के कार्यकर्ता भविष्य के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय हैं। आज का कार्यकर्ता ही कल का भविष्य हैं।
मैं गरीबों का चेहरा बदलने नहीं, बल्कि सभी को खुशहाल रखने के लिए आया हूं- स्वतंत्र देव
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सेना पर पत्थर नहीं चल रहा है। कार्यकर्ताओं की तपस्या के कारण ही बड़े नेताओं का कद है। उन्होंने कहा कि मैं गरीबों का चेहरा बदलने नहीं, बल्कि सभी को खुशहाल रखने के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि भारत मां की जय जयकार, पूरी दुनिया में हो, भारत विश्व गुरु बने, इसीलिए हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सन 2022 की चुनाव में एक बार पुनः कमल खिले।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं जन संघ की नीव डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखा था। इसकी आवश्यकता क्यों पड़ी, इसे सरदार पटेल ने सिर्फ राष्ट्रवाद से जुड़ी दो समस्याओं पहला राम मंदिर का निर्माण, दूसरा धारा 370 को लेकर पंडित जवाहरलाल नेहरू के समक्ष रखा। वह चाहते तो इन दोनों समस्याओं का हल हो जाता पर डॉक्टर मुखर्जी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और जनसंघ का नीव रखा तथा उसी समय काश्मीर मार्च किया। दुर्भाग्य से उनकी हत्या कर दी गई।दीनदयाल उपाध्याय जी उस समय के टॉपर विद्यार्थियों में गिने जाते थे। वह राष्ट्र के लिए समर्पित थे।

देश का गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे आगे बढ़ा रहे हैं
सिंह ने कहा कि जब अटल बिहारी बाजपेई के नेतृत्व में सन 1984 में 2 सीटें आई थी, तो लोग अटल बिहारी बाजपेई को चिढ़ाते थे। उन्होंने कहा कि तब अटल जी कहते थे कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। उन्हीं के पद चिन्हों पर आगे चलते हुए, डॉ श्यामा प्रसाद, पंडित दीनदयाल, अटल जी की आत्मा के लिए और भारत माता की जय के लिए, देश का गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे आगे बढ़ा रहे हैं।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंडल प्रभारी डॉ निर्मला सिंह पटेल, राजेश त्रिवेदी व एडवोकेट जेपी सिंह सेक्टर प्रभारी बृजेश चौरसिया, कुसुम पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, डॉ गीता शास्त्री, पवन अग्रवाल तथा सेक्टर संयोजक सौरभ यादव, एडवोकेट अनुपम बाजपेई और विनायक पांडेय से सक्षम बूथ और संगठन के 6 पर्व और बूथ, पन्ना समिति से जुड़े सवाल जवाब किए। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सक्षम बूथ वह होता है जहां संगठन के 6 कार्यक्रम होते हैं तथा नियमित बैठकें होती रहती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 15 या 25 तारीख को मंडलों की बैठक करनी चाहिए औऱ 3 से 4 घंटा तक एक साथ बिताना चाहिए और बूथो के प्रवास का कार्यक्रम भी तय होना चाहिए। महीने के आखिरी रविवार को मन की बात के दिन प्रत्येक बूथ समिति की बैठक होनी चाहिए।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने स्वागत करते हुए कहा कि 2022 का बिगुल फूंका जा चुका है, बूथो पर कार्यकर्ता कार्य प्रारंभ कर चुके हैं और यहाँ से कार्य करने का संकल्प लेकर जाएंगे, कि जब तक विजयश्री प्राप्त नहीं कर लेंगे तब तक हम कार्यकर्ता आराम नहीं करेंगे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महेश श्रीवास्तव, विद्यासागर राय, अशोक चौरसिया ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। महानगर उपाध्यक्ष डॉ गीता शास्त्री ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!