Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
टॉयलेट सीट पर बैठते ही महिला को जहरीले कीड़े ने काटा, और फिर.. - श्रीनारद मीडिया

टॉयलेट सीट पर बैठते ही महिला को जहरीले कीड़े ने काटा, और फिर..

टॉयलेट सीट पर बैठते ही महिला को जहरीले कीड़े ने काटा, और फिर..

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

कुछ दिन पहले ब्रिटेन से एक मामला सामने आया था जहां एक महिला बाथरूम का दरवाजा खोलकर अंदर गई और उसने जैसे ही टॉयलेट सीट की ओर कदम बढ़ाए, उसने देखा कि वहां सीट पर एक अजगर बैठा हुआ है। उस समय महिला ने देख लिया था कि वहां जानवर है। लेकिन हाल ही में ब्रिटेन से ही एक घटना सामने आई जहां एक महिला टॉयलेट सीट पर जैसे ही बैठी, उसे जांघ में किसी कीड़े ने काट लिया और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।

दरअसल, यह घटना ब्रिटेन के यॉर्कशायर की है। ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम जो केनॉन है और यह महिला एक रेडियो चैनल में काम करती है। बीते दिनों महिला के साथ यह घटना उसके खुद के घर में हुई है। महिला को बिना चेक किए अपना ही टॉयलेट यूज करना महंगा पड़ गया। महिला ने बिना देखे ही टॉयलेट यूज कर लिया। लेकिन उसे क्या पता था कि सीट के नीचे एक जहरीला कीड़ा बैठा है।

जैसे ही महिला टॉयलेट सीट पर बैठी, उसे जांघ में कीड़े ने काट लिया। महिला को तेज दर्द होने लगा। यह कीड़ा सीट के नीचे ही बैठा हुआ था और इसके काटने के बाद महिला की जांघ के पास तुरंत एक बड़ा सा घाव हो गया। बताया जा रहा है कि यह एक जहरीली मकड़ी थी जो काफी जहरीली होती है। घटना के बाद महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि यह जंगली मकड़ी इतनी जहरीली थी कि दवाओं का असर जहर पर काम ही नहीं कर रहा था। महिला को चलने और सोने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि अगर महिला तुरंत अस्पताल नहीं आती, तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी। महिला का घाव तो ठीक हो गया है लेकिन अभी भी बैठने-उठने में उसे काफी तकलीफ होती है।

फिलहाल डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। महिला ने बताया कि यह सब तब हुआ जब वह सुबह आधी नींद में बाथरूम गई थी, वह टॉयलेट सीट को चेक नहीं किया, उसने सीट के कवर को उठाया और बैठ गई। तभी उसे काफी तेज जलन हुई, ऐसा लगा जैसे किसी ने उस जगह उसे जला दिया। फिलहाल अब महिला रिकवर हो रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!