Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
फ्रांस की दुल्हन, बेगूसराय का दूल्हा,दूल्हे के पैतृक गांव में की शादी. - श्रीनारद मीडिया

फ्रांस की दुल्हन, बेगूसराय का दूल्हा,दूल्हे के पैतृक गांव में की शादी.

फ्रांस की दुल्हन, बेगूसराय का दूल्हा,दूल्हे के पैतृक गांव में की शादी.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

फ्रांस के पेरिस की लड़की और बेगूसराय के लड़के की भारतीय संस्कृति के अनुसार शादी हुई। 6 साल में दोस्ती प्यार में बदली और दोनों एक हो गए। बिहार के बेगूसराय में अपने प्रेमी को जीवन साथी बनाने के लिए फ्रांस के पेरिस की एक युवती बेगूसराय आ गई।

रविवार को शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन।

भारतीय रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न होने के बाद सोमवार को दिन में भी विदेशी दुल्हन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के कटहरिया गांव का है। जहां रामचंद्र साह के बेटे राकेश कुमार ने पेरिस की रहने वाली व्यवसायी मैरी लोरी हेरल के साथ सनातन परंपरा के अनुसार विवाह रचाया। पेरिस से विवाह करने के लिए न सिर्फ लड़की आई थी, बल्कि लड़की के परिजन भी साथ आए थे। अगले सप्ताह दोनों पेरिस लौट जाएंगे।

पिता के पैर छूती दुल्हन।
पिता के पैर छूती दुल्हन।

6 साल पहले दोनों की बीच हुई थी दोस्ती
दूल्हा राकेश कुमार के पिता रामचंद्र साह ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में रहकर देश के विभिन्न हिस्सों में टूरिस्ट गाइड का काम करता था। इसी दौरान करीब 6 साल पहले भारत घूमने आई मैरी के साथ उसकी दोस्ती हो गई। भारत से लौटने के बाद दोनों की बातचीत जारी रही। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब 3 साल पहले राकेश भी पेरिस चला गया। वहां मैरी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में कपड़ा का व्यवसाय शुरू किया। कपड़ा का व्यवसाय करने के दौरान दोनों का प्रेम गहरा हो गया। इसकी जानकारी जब मैरी के परिजनों को लगी तो उन्होंने दोनों की शादी की स्वीकृति दे दी।

शादी से पहले हल्दी समारोह में बहू।
शादी से पहले हल्दी समारोह में बहू।

पहले पेरिस में ही शादी का प्लान बना लेकिन, बहू मैरी को भारतीय सभ्यता और संस्कृति बहुत पसंद था। उसने भारत आकर राकेश कुमार के गांव में शादी करने का प्लान बनाया। इसके बाद मैरी अपने माता-पिता और राकेश के साथ गांव आ गई। जहां रविवार की रात भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों की शादी हुई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!