बागेश्वरीनाथ तिवारी दूसरी बार बने पत्रकार संघ के अध्यक्ष
* हथुआ अनुमंडल इकाई की बैठक में हुए सर्वसम्मति से मनोनयन
श्री नारद मीडिया मीरगंज(गोपालगंज): स्थानीय अनुमंडलीय पत्रकार संघ की बैठक बिहार प्रेस मेंस यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व के संघ को भंग कर नए सिरे से पत्रकार संघ का गठन किया गया। जिसमें हथुआ अनुमंडल के हथुआ, उचकागांव, फुलवरिया, भोरे, काटेया, पंचदेवरी, विजयीपुर और मीरगंज नगर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं न्यूज वेव के सभी पत्रकार शामिल हुए।
बरवा चित्रगुप्त मन्दिर सभागार भवन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से वागेश्चरी नाथ तिवारी को संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं दूसरी बार पत्रकारों ने महासचिव पद पर डॉ सत्य प्रकाश का चुनाव किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर जनार्दन ओझा निराला को चुना गया। संघ के उपाध्यक्ष पद पर संजय राय और सुनील चौबे, सचिव पद पर अनुज कुमार पाण्डेय, सोमेश्वर तिवारी, राकेश कुमार, संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह, देवेन्द्र तिवारी, अनुराग प्रभाकर राय को सर्वसम्मति से चुना गया। संघ के लिए कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अरविंद कुमार द्विवेदी, अजय पांडेय, त्रिलोकीनाथ दुबे, नंद जी प्रसाद, अरविंद सिंह, अजय त्रिपाठी, मंटू राय, विपिन राय, प्रशांत पाठक, पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, सुदिष्ट शर्मा, संदीप कुमार, जमिरुल हक को शामिल किया गया। अन्य सभी पत्रकारों को बिहार प्रेस मेंस यूनियन का सदस्य मनोनीत किया गया। संघ के सभी पदाधिकारियों ने एक एक पौधा लगाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया।
इस मौके पर अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि संगठन ईमानदारी, निष्ठा और एकता बनाने से चलती है। किसी भी संगठन में जबतक त्याग और समर्पण नहीं रहेगा तब तक संगठन सुचारू रूप से नहीं चल सकता। आप सभी की एकता की आवाज हथुआ से निकल कर समाज के हर एक संगठन के लिए मिशाल बनी है। संघ के अध्यक्ष वागेश्चरीनाथ तिवारी ने कहा कि जिस उम्मीद व विश्वास के साथ आप सभी ने मिलकर जिम्मेवारी दी है उसका बखूबी मै पालन करूंगा। वहीं दूसरी बार संघ के महा सचिव बने डॉ सत्य प्रकाश ने कहा कि संघ की मर्यादा को हमेशा बरकरार रखने की हम सबकी जिम्मेवारी है। ऐसे में यह निष्ठा व समर्पण से ही हो सकेगा। मै संघ कि एकता व निष्ठा को हमेशा बरकरार रखने का वचन देता हूं। बैठक में सभी सदस्यों को 25 जनवरी तक सदस्यता फार्म भजकर जमा करने की सहमति बनी। वहीं संघ के तरफ़ से स्मारिका का प्रकाशन करने, मार्च या अप्रैल माह में पत्रकार सम्मेलन करने पर सभी सदस्यों की सहमति बनी। इस मौके पर पत्रकार विजय तिवारी, सुशील श्रीवास्तव, विजय सिंह, दिनेश मिश्र, सतीश कुमार द्विवेदी, विनेश कुमार, धनंजय प्रताप सिंह, सुधाकर कुमार तिवारी, अंशु तिवारी, जितेंद्र पाठक, विशाल कुमार शाही सहित सभी पत्रकार आदि थे।