Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
आज भी गांवों में जीवंत है होली गायन की समृद्ध परंपरा - जदयू नेता अजय सिंह - श्रीनारद मीडिया

आज भी गांवों में जीवंत है होली गायन की समृद्ध परंपरा – जदयू नेता अजय सिंह

आज भी गांवों में जीवंत है होली गायन की समृद्ध परंपरा – जदयू नेता अजय सिंह

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के पंडित दीनदयाल नगर स्थित भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि अनुरंजन मिश्रा के आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह और भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस मौके पर पं विवेक मिश्र के मंत्रोच्चारण के बीच नेताओं का चंदन-वंदन किया गया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जदयू नेता अजय सिंह कहा कि होली हमारी लोक परंपरा का वाहक है। उन्होंने होली मिलन समारोह के सफल आयोजन के लिए बीजेपी नेता अनुरंजन मिश्रा को आभार प्रकट करते हुए कहा कि दिलों को जोड़ना ही हमारा लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि होली हमारी संस्कृति और समृद्ध परंपरा का हिस्सा है।इस सांस्कृतिक विरासत को हमें सहेज-समेट कर रखने की आवश्यकता है,ताकि भावी पीढ़ियों को सौंपा जा सके।जबकि भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी ने कहा कि अनुरंजन मिश्र इस होली मिलन कार्यक्रम का हमें बेसब्री से इंतजार रहता है।

उन्होंने कहा कि गांवों में होली गायन की समृद्ध परंपरा आज भी जीवंत है। उन्होंने होली को प्रेम के प्रसार करने वाला लोकजीवन का त्योहार बताया। आयोजक बीजेपी नेता अनुरंजन मिश्र ने सभी सभी आगंतुकों, बीजेपी के कार्यकर्ताओं और कलाकारों को अंगवस्त्र और फूलमालाओं से सम्मानित किया।

वहीं लोकगायक उपेंद्र पांडे और रुपम तिवारी ने ढोलक,झाल, हारमोनियम, मजीरे आदि वाद्ययंत्रों के संगत के बीच होली गायन की सभी विधाओं में होली गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।दोनों व्यासों ने फाग, धमार, चौताल,उलारा,झूमरा, जोगिरा,कबीरा आदि विधाओं की बेतहतरीन प्रस्तुति से श्रोताओं को फागुनी मस्ती में सराबोर कर दिया।

इस मौके पर महंत श्रीभगवान दास जी महाराज,भाजपा मंडल महामंत्री राजेश गिरि, मुखिया सत्येंद्र भारती, बीडीसी सदस्य मधुप मिश्र, पूर्व मुखिया सह बीजेपी नेता सुनील चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद, व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्र,सरपंच संघ के अध्यक्ष झगरु यादव,विनोद पांडेय, डीलर संघ अध्यक्ष वीरेंद्र गिरि, शिवनाथ कुशवाहा, पंकज

पांडेय,सुजीत कुशवाहा, विवेक मिश्र, पकज पांडेय,धनील कुशवाहा, परशुराम पांडेय,सोनू लाल,लालमोहर, फिरोज गांधी, राजकिशोर, किशोर श्रीवास्तव, महादेव प्रसाद, अशोक शर्मा, सत्येंद्र पांडेय,रिंकू तिवारी, प्रेमनाथ गिरि सहित सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे। लोगों ने एक-दूसरे जमकर अबीर-गुलाल लगाया और गुझिये और मालफूये का रसास्वादन किया।

यह भी पढ़े

सीवान की होनहार बेटी गुलफाम असगर फातमी को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मनित

वेदांती प्रो सत्यदेव राय भोजपुरी आंदोलन के लिए एकजूट होने का किया आह्वान  

पुलिस ने छापेमारी कर 156 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया

आपसी विवाद के मारपीट में मां पुत्र घायल घर तोड़कर बेटी की शादी के लिए रखे गहने और साढ़े तीन लाख लूटे प्राथमिकी दर्ज

Leave a Reply

error: Content is protected !!