Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
उपद्रवियों के घरों पर चला बुलडोजर. - श्रीनारद मीडिया

उपद्रवियों के घरों पर चला बुलडोजर.

उपद्रवियों के घरों पर चला बुलडोजर.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन करने वाले उपद्रवियों पर अगले दिन शनिवार को ही कार्रवाई शुरू हो गई। सबसे सख्त रुख उप्र सरकार का रहा। कानपुर और सहारनपुर में उपद्रवियों के भवनों पर बुलडोजर गरजा, तो प्रयागराज में बवाल काटने वाले बिजली बिल बकाएदारों के साथ अवैध निर्माण कराने वाले चिह्नित किए गए। ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों के साथ ही पत्थरबाजों और दंगाइयों पर रासुका भी लगाने की तैयारी है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, नौ जिलों में 13 एफआइआर दर्ज करते हुए 255 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्‍ली में एफआइआर दर्ज

दिल्ली में जामा मस्जिद में नमाज के बाद बाहर हुए प्रदर्शन को लेकर अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी व वीडियो आदि के आधार पर आरोपितों की पहचान में जुटी है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सख्त कदम उठाते हुए हावड़ा सिटी पुलिस के आयुक्त सी सुधाकर व हावड़ा ग्रामीण पुलिस के एसपी सौम्य राय का तबादला कर दिया है।

भद्रवाह में तीसरे दिन भी कर्फ्यू

झारखंड की राजधानी रांची पुलिस पहरे में रही तो जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह (डोडा) में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी रहा। किश्तवाड़ में भी कफ्र्यू के साथ इंटरनेट सेवा को भी एहतियातन बंद रखा गया। उत्तराखंड में एहतियातन अलर्ट जारी है।

…नहीं चलेगी मनमानी

  • कानपुर और सहारनपुर में हिंसा करने वालों के घर ढहाए गए
  • प्रयागराज में 70 नामजद गिरफ्तार, 5,000 से अधिक अज्ञात भी केस
  • खंगाले जा रहे उपद्रवियों के बिजली के बकाया बिल, कब्जे हो रहे चिह्नित
  • गोरखपुर, प्रयागराज और बरेली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश
  • पुलिस के पहरे में रांची, 10 हजार उपद्रवियों पर प्राथमिकी
  • जामा मस्जिद के बाहर हुए प्रदर्शन को लेकर एफआइआर दर्ज
  • हावड़ा सिटी पुलिस के आयुक्त व ग्रामीण पुलिस के एसपी हटाए गए
  • भद्रवाह और किश्तवाड़ में कफ्र्यू जारी, उत्तराखंड में भी अलर्ट

कानपुर में गरजा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश में सबसे पहले कानपुर में तीन जून को नमाज के बाद उपद्रव हुआ था। इस मामले में शनिवार सुबह कानपुर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर गरजा और उपद्रव के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी के रिश्तेदार मोहम्मद इश्तियाक की अवैध बनी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई।

सहारनपुर में चला बुलडोजर

सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद घंटाघर, नेहरू मार्केट और मोरगंज में बवाल करने वाले 54 आरोपितों को पुलिस ने दबोचने के बाद फरार चल रहे दो लोगों के घरों पर शनिवार सुबह बुलडोजर चलवा दिया।

प्रयागराज में कर्फ्यू सा माहौल

प्रयागराज के अटाला, नुरुल्लाह रोड, करेली, चौक आदि इलाकों में कर्फ्यू सा माहौल दिखा। पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात रही। यहां हुए उपद्रव में 70 नामजद और 5000 अज्ञात पर एफआइआर दर्ज की जा चुकी है। शनिवार शाम तक 70 उपद्रवी पकड़े गए थे। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि मास्टरमाइंड जावेद पंप की जेएनयू में पढ़ने वाली बेटी की संलिप्तता भी मिली है। उसे पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की मदद ली जाएगी।

हाथरस में सौ से अधिक पर केस

हाथरस के पुरदिलनगर में सौ से अधिक पत्थरबाजों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। शनिवार शाम तक 50 उपद्रवी पकड़ लिए गए। मुरादाबाद के मुगलपुरा थाने में 90 आरोपितों के खिलाफ बलवा व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

फ‍िरोजाबाद में कई नामजद

फिरोजाबाद में सात नामजद और 80-90 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अंबेडकरनगर के टांडा में 36 नामजद व 30-35 अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 28 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, कई जगह माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई।

प्रयागराज में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

प्रयागराज के शिवकुटी थाना अंतर्गत कोटेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर शनिवार सुबह अंडा रखा मिला। गोरखपुर में शुक्रवार रात बुर्कानशी अज्ञात महिला ने एक कार में आग लगा दी। बरेली के मुस्लिम बहुल हरहरपुर मटकली गांव के जंगल में बनी सैयद बाबा की मजार किसी ने तोड़ दी।

रांची में तनाव बरकरार

रांची में पुलिस की मुस्तैदी की वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं घटी, लेकिन तनाव बरकरार रहा। शनिवार को उपद्रवियों के खिलाफ शहर के तीन थानों में नौ प्राथमिकियां दर्ज की गईं। इनमें 26 नामजद व 10 हजार अज्ञात लोग आरोपित बनाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज, तस्वीरों व वीडियो के माध्यम से दोषियों की पहचान की जा रही है।

झारखंड में जांच के लिए टीम गठित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुक्रवार के बवाल के दौरान पत्थरबाजी व गोलीबारी में दो लोगों की मौत और दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की घटना की उच्चस्तरीय जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। फायरिंग में मारे गए दोनों युवकों का अंतिम संस्कार हुआ।

रांची में ड्रोन से निगरानी

रांची में दिनभर दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पूरे शहर में निषेधाज्ञा लगा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान मार्च कर रहे हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

साजिश के पीछे पीएफआइ की भूमिका पर नजर

बिजनौर में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) को लेकर पुलिस एक बार फिर सतर्क हो गई है। गुरुवार रात सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआइ) के जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों की गिरफ्तारी हुई। बताया जा रहा है कि एसडीपीआइ भी पीएफआइ की विंग है, इसलिए पुलिस अधिक सतर्क है। सहारनपुर में आल इंडिया माइनारिटी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन के वकीलों ने बलवे के आरोपितों का केस एक रुपये में लड़ने का एलान किया है।

मुर्शिदाबाद और हावड़ा में तीसरे दिन भी उपद्रव

बंगाल के हावड़ा में तीसरे दिन भी हिंसक विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। पांचला बाजार इलाके में क्लब, दुकानों और घरों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई। पुलिस पर भी पथराव हुआ। पुलिस ने अब तक 53 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में भी पुलिस पर पथराव के साथ बम भी फेंके गए। 13 जून तक इंटरनेट सेवा पर भी रोक है।

बंगाल के इन हिस्‍सों में इंटरनेट बंद

मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा, रेजीनगर और भरतपुर में भी हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर 14 जून तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने जा रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने रोक दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, भाजपा के पाप का खामियाजा आम लोग क्यों भुगतें?

रुद्रपुर में उपद्रव करने वाले पांच आरोपित पहुंचे सलाखों के पीछे

उत्तराखंड के रुद्रपुर में शुक्रवार को उपद्रव करने के पांच आरोपितों परवेज कुरैशी, अरबाज, दिलशाद खान, फैजी और मौकिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में भी लिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!