मशरक की खबरें : 10 साल के बच्चे की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या, जांच पड़ताल शुरू
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी भिखम उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पीछे जंगल में 10 वर्ष के बच्चे की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक सिकटी भिखम गांव निवासी प्रमोद यादव का 10 वर्षीय पुत्र रिषभ कुमार हैं।
घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी है। रिसभ शनिवार की सुबह अपने घर से चाय बिस्कुट खाकर बाहर गया था। परिजनों ने बताया कि गांव के बच्चे शौच करने गये थें वही पर शव को देख शोर मचा कर ग्रामीणों को सुचना दी।
वही परिजनों ने पहुंच शव की शिनाख्त की और थाना पुलिस को सुचना दी वैसे घटना की जांच पड़ताल की जा रही है कि बच्चे की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या क्यूं की गई है। मृतक बच्चा दो भाईयों में बड़ा है और पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा , दारोगा राजेश दल बल के साथ पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर रहें हैं और शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
मशरक प्रखंड कार्यालय में भाजपाइयों ने नीतीश के खिलाफ दिया धरना
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
ऐसा कोई बचा नहीं जिसको बिहार के मुख्यमंत्री ने ठगा नहीं। नीतीश कुमार से बचकर रहने की जरूरत है साथ ही इस पर कभी विश्वास नहीं किया जा सकता है। उक्त बातें शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने मशरक प्रखंड मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर नीतीश कुमार के खिलाफ भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान कही। गठबंधन से नीतीश के बाहर होने से नाराज भाजपा राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालय ,प्रखंड मुख्यालय में उनपर जनादेश का अपमान का आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन कर रही है।
भाजपा उतरी मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित धरना स्थल पर पार्टी से जुड़े सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता नीतीश कुमार के वादाखिलाफी के खिलाफ धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। भाजपा उतरी मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया नीतीश कुमार ने एनडीए से गठबंधन तोड़ कर बिहार की जनता व बीजेपी दोनों के साथ विश्वासघात किया। जनता ने भाजपा के साथ पांच वर्ष सरकार चलाने के लिए जनादेश दिया था। जिनका उन्होंने निजी महत्वकांक्षी की पूर्ति नहीं होने के कारण परित्याग किया।
हमलोग उन्हें राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति नहीं बना सके। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बब्लू मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार पूरे देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने चार कार्यकाल में आठ बार पद का शपथ लिया। ये उनकी निजी महत्वाकांक्षा को उजागर करता है। अपनी निजी स्वार्थ के कारण एक बार फिर बिहार की जनता को जंगलराज की ओर अग्रसर कर दिया है। उनके जनादेश की अपमान का खामियाजा बिहार की भोली-भाली जनता को जंगलराज के रूप में भुगतना होगा। मौके पर जिला महामंत्री रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, महामंत्री श्याम बिहारी सिंह,धीरज सिंह मौजूद थे।
मशरक में जदयू संसदीय दल के नेता उपेन्द्र कुशवाहा का पार्टी नेताओं ने किया स्वागत
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):
शनिवार को पटना से गोपालगंज जा रहे जदयू संसदीय दल के नेता उपेन्द्र कुशवाहा का स्वागत मशरक में पार्टी के नेताओं एवम कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया। मशरक के महाराणा प्रताप चौक के पास बैंड बाजा के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने श्री कुशवाहा को फूलमाला पहनाकर महागठबंधन के नेता के रूप में नारा लगाया। स्वागत समारोह में जिला जदयू अध्यक्ष मुरारी सिंह , पार्टी के प्रदेश सलाहकार कमिटी के सदस्य कामेश्वर सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
समारोह की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह जबकि प्रदेश नेता शौकत अली अंसारी ने संचालन किया। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन सरकार नीतीश कुमार की अगुआई में बिहार के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। शिक्षा एवम शिक्षको को सुदृढ़ बनाने को लेकर अपने पूर्व के विचारो के साथ आज भी पार्टी स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से काम करने की बात कही ।
हालांकि नई सरकार में सहयोगी पार्टी राजद नेता उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा रोजगार का पिटारा खोलने एवम उनके चुनावी घोषणा नियोजित शिक्षको को नियमित करने के सवाल पर बचते हुए सीधे तौर पर कहा कि इन विषयों पर निर्णय लेना सरकार के वश में है। दल या पार्टी सुझाव दे सकते है।
मौके पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शिवजी महतो, जिला महासचिव पुरुषोत्तम सिंह गुड्डा, गौतम सिंह , अविनाश सिंह चुनमुन, अहमद हुसैन, महिला प्रकोष्ठ की महासचिव सबिता सिंह, गावस्कर सिंह , अनवर हुसैन, गोविंद शर्मा सहित अन्य थे।
यह भी पढ़े
सीवान के कुछ नेत्रदानिंयो और देहदानियों का संकल्प पत्र पटना इकाई को दिया गया
दुनिया का सबसे ऊंचा पुल तैयार,इंजीनियरिंग का अजूबा है यह ब्रिज
भगवानपुर हाट की खबरें : कुर्सी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया जनादेश का अपमान .. सिग्रीवाल
जनमत का विश्वास घात को लेकर प्रखंड परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना प्रदर्शन