बिहार में लड़की के कपड़े उतरवाए,न्यूड फोटो खींची
बिहार में तांत्रिक ने कब्रिस्तान में दफन मुर्दे का हाथ काटा
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
बिहार के भभुआ जिले में घर में घुसकर एक युवक ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की ने जब शोर मचाया तो उसकी कनपटी पर पिस्टल सटा जान से मारने की धमकी दी। गन प्वाइंट पर ही लड़की को डराकर उसके कपड़े उतरवा दिया और उसकी न्यूड फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की मां की ओर से शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता की मां की ओर से दर्ज शिकायत में बताया गया है कि 18 अगस्त को उसके पति सजावट का सामान लाने वाराणसी गए थे। उसका बेटा अपनी पत्नी के साथ मुगलसराय डाक्टर के पास गया था। वह बगान में चली गयी थी। उसकी 17 वर्षीया बेटी घर में अकेली थी। गांव का ही एक व्यक्ति दोपहर एक बजे उसके घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारने की धमकी देने लगा।
पीड़िता की मां ने बताया है कि युवक ने पिस्टल के बल पर उसके कपड़े उतरवा दिया और उसकी कई तस्वीरे ले ली। उसने पहले की घटना को लेकर भी धमकी दे रहा था। उसने कहा कि मेरी बात नहीं मानोगी, तो फोटो वायरल कर दूंगा। लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर पिता को गोली मारने की धमकी दी। लड़की अपने घर में किसी को कोई बात नहीं बताई। वह लड़की का बराबर पीछा करता रहा।
थाने में दर्ज शिकायत में यह भी लिखा है कि जब उसकी बेटी बदमाश के साथ जाने से इंकार कर दिया तो वह ब्लैकमेल करने के लिए उसकी नंगी फोटो भाई को भेज दी। पूछताछ के बाद लड़की ने सारी बात कही। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि बदमाश युवक ने पिता की हत्या करने की धमकी दी है। डर से किसी को घर में नहीं बताया। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
तालाब में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत
सुपौल में सदर थाना क्षेत्र के बेरो पंचायत में खेलने के दौरान तालाब में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अपने दोस्तों के साथ घर के पास स्थित तालाब किनारे खेल रहा था। इसी क्रम में पैर फिसलने के कारण तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।सदर थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बैरो पंचायत के ब्रह्मपुर वार्ड 3 निवासी दीपक राय के तीन वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता दीपक राय ने बताया कि दिन में 12 बजे के करीब गांव के बच्चों के साथ घर के बाहर तालाब के किनारे हिमांशु खेलने गया था। इसी क्रम में तालाब में गिर गया।जिससे उसकी मौत हो गई।
बिहार में तांत्रिक ने कब्रिस्तान में दफन मुर्दे का हाथ काटा
बिहार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कब्रिस्तान में दफन एक मुर्दे को तांत्रिक ने हाथ काट लिया। इसके बाद वहां चादर चढ़ाने वाले मजार पर तांत्रिक ने मिठाई रखकर तंत्र साधना की। मामला मधेपुरा जिले के रसलपुर धुरिया पंचायत के कलासन कब्रिस्तान से जुड़ा हुआ है।
जानकारी के अनुसार करीब दो महीने पूर्व एक वृद्ध व्यक्ति की लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। बुजुर्ग के शव को गांव नदी के पास ही कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया था। कब्रिस्तान में शव दफन करने के बाद उसका चालीसवां कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका था। बुधवार की देर रात उस कब्रिस्तान में दफन मुर्दे का किसी तांत्रिक ने हाथ काट लिया। कब्रिस्तान में दफन मुर्दे का हाथ काटने की खबर फैलने के बाद लोग सकते में हैं।
- यह भी पढ़े……..
- बिहार में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को दिया अंजाम
- BPSC 67वीं की पीटी परीक्षा में परसेंटाइल सिस्टम नहीं होगा लागू, आयोग ने लिया फैसला
- जदयू ने नीतीश को पीएम उम्मीदवार के रूप में उभारा !