भूमि विवाद को लेकर चली गोली,एक घायल

भूमि विवाद को लेकर चली गोली,एक घायल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष की पीट-पीटकर हत्या

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार में सीवान नगर थाना क्षेत्र के एम एम कॉलोनी में बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने युवक को गोली मार दी। इस घटना में युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी इलाज चल रही है। घटना में पीड़ित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला निवासी सुदर्शन प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप मे हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि राकेश कुमार नगर थाना क्षेत्र के एम एम कॉलोनी निवासी अपने दोस्त के यहां भूमि पर चल रही मापी में शामिल होने के लिए गया था। इसी दौरान उसके दोस्त के पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया। अभी राकेश कुछ समझ ही पाता इसी दौरान पड़ोसी रईस ने उनलोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए कहा कि यह मेरा जमीन है। इस पर मापी कराने का किसी का भी अधिकार नहीं है। यह बोलते हुए रईस ने गोली चला दिया। गोली सीधे राकेश के पिछले हिस्से के कंधे में लगा। जिसके बाद रखे इस मौके पर गिर गया और चीखने चिल्लाने लगा। इधर घटना के बाद आरोपी वहां से हथियार लहराते हुए फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़ित को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसकी लाज चल रही है। वह इधर घटना के बाद नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल में पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि राकेश के दोस्त के पड़ोसियों के द्वारा पिछले कई वर्षों से पुराना विवाद चलते आ रहा है। कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। पुराना भूमि विवाद था जिसको लेकर मापी कराई जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष की पीट-पीटकर हत्या

 

बिहार के सीवान में राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंभु प्रसाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना मंगलवार सुबह छह बजे की है। बड़हरिया के कुडुवा गांव के पास अपराधियों ने उन्हें बाइक से उतारकर पीटा। इस घटना के बाद से राजद कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार शंभु प्रसाद पत्नी के साथ मुखिया के गांव सानी कुंडवा कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने जा रहे थे।

बताते हैं कि पुरैना गांव में मठिया के पास बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमलावरों को देख उनकी पत्नी मधुबाला देवी ने भाग कर अपनी जान बचाई। शंभु प्रसाद को आसपास के लोगों ने सीवान पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में पट्टीदार मोहन साह, रमेश साह, उमेश शाह पर आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!