रघुनाथपुर के लिए 7 सितंबर रहा गौरवान्वित होने का दिन

रघुनाथपुर के लिए 7 सितंबर रहा गौरवान्वित होने का दिन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

प्रखंड की प्रतिभाओं ने NEET 2022 की परीक्षा में मुकाम हासिल कर लहराया परचम

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के लिए 7 सितंबर दिन बुधवार गौरवान्वित होने का दिन रहा। जिस दिन मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिले की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NEET) में प्रखंड के विभिन्न गांव के रहने वाले होनहारों ने अपने मेहनत के बल पर मुकाम हासिल कर प्रखंड को एक नई पहचान दी।

प्रखंड के स्थानीय बाजार/गांव निवासी व पूर्व उप मुखिया सह वर्तमान वार्ड सदस्य तारकेश्वर तुरहा व माता आशा देवी के पुत्र दीपक कुमार तुरहा ने मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिले की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में 720 अंकों में 615 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक 14555 तथा ओबीसी कैटिगरी में 5931 रैंक प्राप्त किया है। दीपक का यह दूसरा प्रयास था इसके पहले दीपक ने NEET 2021 में 553 अंक प्राप्त किए थे।

करसर निवासी हरेंद्र सिंह व माता गीता सिंह की पुत्री प्रज्ञा सिंह ने 720 अंको में 634 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक 8283 तथा ओबीसी कैटेगरी रैंक 3085 प्राप्त किया है। प्रखंड के टारी बाजार निवासी शैलेंद्र कुशवाहा व माता राजमती देवी के पुत्र शुभम कुमार ने 720 अंको में 622 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 11818 तथा अपनी कैटेगरी ओबीसी में 4661 रैंक प्राप्त किया है।

तो वही प्रखंड के हरनाथपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह तथा माता बेबी सिंह की पुत्री पल्लवी सिंह ने 720 अंको में 626 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया कैटेगरी रैंक 10520 के साथ अपनी कैटेगरी सामान्य में 4900 रैंक प्राप्त किया है। नीट 2022 की परीक्षा में 9 लाख 93 हजार सफल विद्यार्थियों में प्रखंड के इन होनहारों ने अपनी जगह बनाने में सफलता पाई।

इन सभी की सफलता पर इनके परिजनों सहित पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है तथा प्रखंड वासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सभी लोग इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़े

नसीम शाह ने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी,कैसे ?

प्रदेशभर मे बच्चा व किडनी चोरो के नाम पर दहशत।भिन्न भिन्न स्थानो पर अनजान युवको की पिटाई 

बौद्ध सर्किट से होगा विकास

तरंग मेधा उत्सव में पहले दिन जूनियर बच्चों का हुआ प्रतियोगिता 

Leave a Reply

error: Content is protected !!