Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान, 8 दिसम्बर को मतगणना - श्रीनारद मीडिया
Breaking

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान, 8 दिसम्बर को मतगणना

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान, 8 दिसम्बर को मतगणना

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आज यानि शुक्रवार को तारीखों का ऐलान कर दिया गया. चुनाव आयोग की ओर से आज दोपहर तीन बजे नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीखों की घोषणा की गई है. चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा और प्रदेश में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. बताते चलें कि दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है और कांग्रेस विपक्ष में है.

10 आंकड़ों में देखिए चुनावी कार्यक्रम

  1. 14 अक्‍टूबर आज से हिमाचल प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
  2. 17 अक्‍टूबर को चुनाव आयोग चुनाव से संबंधित अधिसूचना जारी करेगा।
  3. 25 अक्‍टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
  4. 27 अक्‍टूबर को नामांकन की छंटनी होगी।
  5. 29 अक्‍टूबर तक प्रत्‍याशी नाम वापस ले सकेंगे।
  6. 12 नवंबर को सभी 68 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।
  7. 8 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी। इसी दिन चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।
  8. 1184 मतदाता 100 वर्ष से ज्‍यादा उम्र के हैं। इन्‍हें आयोग ने सम्‍मानित किया है।
  9. 1.86 लाख युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। चुनाव आयोग इन्‍हें एक किट भेंट करेगा।
  10. 1.22 लाख मतदाता 80 साल से ज्‍यादा आयु के हैं।

    हिमाचल में आज से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू

    हिमाचल प्रदेश में आज से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर हो गई है। नामांकन के दिन तक युवा मतदाता वोट बना सकेंगे। आठ जनवरी 2023 को हिमाचल प्रदेश की मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर रही है। हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस दो प्रमुख दल हैं। भाजपा इस बार मिशन रिपीट के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं कांग्रेस का मानना है कि रिवाज इस बार भी नहीं बदलेगा। यानी सरकार रिपीट नहीं होगी।

2017 में ये रहे थे समीकरण

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 68 सीट में से 21 कांग्रेस की झोली में गई थीं। जुब्‍बल कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा यहां हार गई व कांग्रेस के रोहित ठाकुर विधायक बन गए। इस तरह मौजूदा समय में भाजपा के खाते में 43 और कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं। दो आजाद प्रत्‍याशी चुनाव जीते थे व एक विधायक वाम दल से हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!