Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
अमनौर  की खबरें :   196.3 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने चार पुरुष धंधेबाजों को गिरफ्तार कर भेजा जेल  - श्रीनारद मीडिया

अमनौर  की खबरें :   196.3 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने चार पुरुष धंधेबाजों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

अमनौर  की खबरें :   196.3 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने चार पुरुष धंधेबाजों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

अमनौर (सारण)पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब धंधेबाजों के विभिन्न अड्डों पर छापेमारी कर 196.3 लीटर देशी शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया।शराब माफियाओं के विरूद्ध लगातार हो रही पुलिस के छापेमारी से धंधेबाजों में हड़कंप मची हुई है।थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दो ठिकानों पर 196.3 लीटर देशी शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार धंधेबाजों में लच्छी गाव संजय महतो,संतोष महतो,तिलक महतो,वही खास पट्टी गाव के नरेश राम बताया जाता है।चारो को पुलिस ने शराब तस्करी मामले में प्राथमकी दर्ज कर छपरा जेल भेज दिया।

 

9 वीं जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का रिजल्ट घोषित, सफल विद्यार्थी 22 जनवरी को होंगे पुरस्कृत

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):
अमनौर(सारण) 9 वी जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। आयोजन समिति के सचिव शशि कान्त ने बताया कि सफल छात्रों को 22 जनवरी 2023 को एक भव्य समारोह श्रीधर बाबा दारोगा प्रसाद राय इंटर कॉलेज भेल्दी में आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। उसी दिन ग्रुप A एवं ग्रुप B के शीर्ष 10 छात्रों का मौखिक परीक्षा भी लिया जाएगा। ज्ञात हो कि इस बार 5 ग्रुपों के माध्यम से छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे। ग्रुप A में दशम वर्ग के विद्यार्थी, ग्रुप B में नवंबर की विद्यार्थी ग्रुप C में अष्टम वर्ग के विद्यार्थी, ग्रुप D में कक्षा 7 के विद्यार्थी एवं ग्रुप E में कक्षा 4, 5 एवं 6 के विद्यार्थी शामिल हुए थे।

टॉप टेन में शामिल विद्यार्थियों में ग्रुप A से अखिलेश कुमार ,बीरबल कुमार उत्पल कुमार ,शिवम राज , अरविंद कुमार, विकी कुमार यादव ,उदित कुमार सिंह ,सिमरन कुमारी ,खुशबू कुमारी ,पलक कुमारी, ग्रुप B से शुभम कुमार, अंजली कुमारी , मुस्कान कुमारी, रवि यादव, वेद प्रकाश कुमार, रितु कुमारी, सारिका कुमारी, कुंदन सिन्हा, अभिषेक कुमार, अमित जयसवाल, ग्रुप C से साक्षी रानी, गुनगुन कुमारी ,अनुभव मनु गुप्ता, अमन कुमार, निक्की कुमारी ,करीना कुमारी, आर्यन कुमार, अभय कुमार यादव, अंशिका कुमारी, साहिल गुप्ता, ग्रुप D से दानिश मोइन अंसारी, अंकुश कुमार ,आदित्य कुमार , साहिल कुमार, माही कुमारी ,आदर्श कुमार, श्रेयसी कुमारी, अमन कुमार, हर्ष राज, दिलकश राजा ,आयुष कुमार , प्रकाश कुमार तथा ग्रुप E से तरुण सिंह, मिस्टी कुमारी, शिखा कुमारी, निखिल कुमार, आदित्य राय, गौरव कुमार, सृष्टि कुमारी, प्रियांशु कुमार, सत्यम कुमार एवं आभाष कुमार ने अपना स्थान बनाया।

 

महर्षि पतंजलि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के छह दिवसीय परीक्षा हुआ प्रारम्भ

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):


अमनौर(सरण)स्थानीय थाना क्षेत्र के हाई स्कूल अमनौर के परिसर में महर्षि पतंजलि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान भारत वर्ष के सत्र 2022 का छह दिवसीय वार्षिक परीक्षा हुआ प्रारम्भ।शनिवार को आयोजित परीक्षा में प्रथम दिन लगभग क्षेत्र के सैकड़ो छात्र छात्राएं भाग लिया।संस्थान के निदेशक राजेश कुमार के सफल निर्देशन में परीक्षा शुरू हुआ।

प्रथम दिन योग परिचय एवं दर्शन विषय का परीक्षा छात्रों ने दिया।इस सेंटर के विभागीय निदेशक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि योग से रोग दूर होता है।भारत सरकार से यह मान्यता प्राप्त संस्था है।इस से जुड़कर बच्चे का भविष्य उज्जवल होगा।इसके साथ निरंतर योग करने से शारीरिक ढाचा मजबूत होती है।लोग हर बीमारी से मुक्त हो जाते है।इस मौके पर रवि कांत सिंह,ऋतिक सिंह,बिनोद सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

यह भी पढ़े

आपकी शारीरिक मुद्रा आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या बताती है?

Siwan: यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने नेयाजुद्दीन खान (रॉकी)

रोमांचक हुआ ढाका टेस्ट, 145 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने गंवाए चार विकेट

वाराणसी में मंदिरों के बाहर लगे चेतावनी पोस्टर, भगवान को सेंटा क्लॉज ना बनाने की अपील

दो तरफा मार खा रहे हैं किसान

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!