Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बिहार के सीवान में ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें,कोहरे की वजह से छाया अंधेरा - श्रीनारद मीडिया

बिहार के सीवान में ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें,कोहरे की वजह से छाया अंधेरा

बिहार के सीवान में ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें,कोहरे की वजह से छाया अंधेरा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान मैं भीषण ठंड की वजह से सड़क पूरी तरह कोहरे से ढक गया है। चारों तरफ शीतलहर की वजह से कनकनी बढ़ गई है। नए साल में लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ठंड को लेकर जगह जगह खुद अलाव की व्यवस्था कर लोग ठंड भगाने की कोशिश में जुटे हैं। जिला व प्रखंड प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों को कंबल और अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। ठंड से प्रभावित आम जनजीवन को बचाने के लिए अलाव ही एकमात्र विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

इसलिए लोग अपने अपने घरों में व चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर ठंड से राहत पाने में लगे हैं। इधर ठंड के बढ़ते प्रकोप का असर दैनिक मजदूरों में देखने को मिल रही है, जो रोज दैनिक मजदूरी के लिए शहर आते हैं। लोगों का कहना है कि गरीब मजदूरों के बीच सरकार की तरफ से राहत कार्य शुरू नहीं कराया गया है।

उन्हें कंबल नहीं दी जा रही है। लोगों की आस है कि जिला प्रशासन बढ़ती ठंड के प्रकोप से बचने के लिए जरूरतमंदों को जरूरत के हिसाब से कंबल और जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था करेगी। गौरतलब है कि सीवान में बढ़ती ठंड को लेकर शाम 4:00 बजते ही लोग अपने घरों में दुबकना शुरू कर दे रहे है। सीवान में अधिकतम तापमान 23 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे दर्ज किए गए है।

ठंड की चादर से सड़कों पर छाया अंधेरा, दिन सुधरने का इंतजार 

सीवान में ठंड की चादर से सड़कों पर अंधेरा छाया हुआ है। फील्ड मैदानों में शीतलहर पसरा हुआ है। अभी इस कड़ी में नए साल पर पिकनिक मनाने वाले युवाओं में दिन सुधरने का इंतजार है। सुबह से ही सड़कों पर अंधेरा छाए होने की वजह से वर्षों से पिकनिक मनाने का इंतजार कर रहे कई युवाओं में मायूसी छा गई है।

बता दें कि नए साल के अवसर पर सबसे अधिक मांस का बिक्री बाजारों में तेजी से हो रहा है। सुबह 5:00 बजे से लोग मांस की दुकानों पर पहुंचकर मांस खरीद रहे है। रविवार दिन होने की वजह से जिले में करीब 5 करोड़ से अधिक रुपयों के मांस बिक्री करने का अनुमान लगाया गया है।

उत्तर व उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आने लगी है। इससे ठंड के साथ धुंध का असर भी बढ़ने लगा है।  धुंध के कारण दृश्यता घटने से 10 मीटर दूरी पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इससे वाहन सड़कों पर कतारों में रेंगते हुए नजर आए। कड़ाके की ठंड ने दुपहिया वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धुंध में भीगते हुए बाइक पर सफर करना पड़ा।

ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे व अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। जबकि  अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री रहा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!