Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
हसनपुरा के गायघाट में चल रहे सात दिवसीय शिवशक्ति प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ संपन्न  - श्रीनारद मीडिया
Breaking

हसनपुरा के गायघाट में चल रहे सात दिवसीय शिवशक्ति प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ संपन्न 

हसनपुरा के गायघाट में चल रहे सात दिवसीय शिवशक्ति प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ संपन्न

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, कुमार आशीष, हसनपुरा, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के हसनपुरा प्रखंड के गायघाट स्थित शिव मंदिर के परिसर में चल रहे सात दिवसीय शिवशक्ति प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शनिवार को सम्पन्न हुआ। वही मंदिर परिसर में बीते 5 फरवरी से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। जहां अंतिम दिन यानी शनिवार को आचार्य विजय मिश्र, राजू मिश्र तथा पंकज कुमार शास्त्री, अखिलेश मिश्र आदि के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन की पूर्णाहुति की गई।

वही धार्मिक अनुष्ठान के तहत देवी देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन भी किया गया। जहां पूरा वातावरण भक्तिमय माहौल में तब्दील था। वही कथा के अंतिम दिन यानी शुक्रवार की रात बनारस से पहुंचे कथावाचक इंद्रभूषण तिवारी महाराज का संगीतमय प्रवचन हुआ। जहां उपस्थित श्रोताओं को श्रीराम के आदर्शों पर चलने को कहा। साथ ही उन्होंने ने कहा कि कलियुग में माता-पिता से बढ़कर और कोई बड़ा भगवान नहीं हो सकता है।

वही देवी देवताओं की प्रतिमाओं को देखकर भगवान के रूप की कल्पना करते हैं। जबकि घर में बैठे माता और पिता साक्षात भगवान के रूप में मौजूद हैं। चूंकि उनका जो जीवन है वह उन्हीं की देन है। इसलिए भगवान की स्तुति के साथ-साथ सुबह-सुबह उठकर भगवान स्वरूप माता-पिता का चरण जरूर स्पर्श करना चाहिए। महायज्ञ के समापन के बाद आयोजक मंडल की ओर से प्रवचन में शामिल कथा वाचक एवं उनकी टीम के अलावे मनमोहक झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को सम्मानित कर भावपूर्ण विदाई दी गई।

साथ ही महायज्ञ के समापन के उपलक्ष्य में महा भंडारे का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर यजमानों में जिला पार्षद शीला देवी, प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, मुखिया सीमा देवी, प्रतिनिधि समाजसेवी टुनटुन सिंह, उप मुखिया पूजा देवी, दुर्गालाल सोनी, अशोक सोनी, उर्मिला देवी, सुरेंद्र सोनी, मीनू देवी, राम प्रवेश सोनी, शैल देवी, राजेश यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

भरथुई गढ़ हथुआराज के लिए मंदिर है –  महाराजा

प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में बड़हरिया के 10 किसानों ने जीते पुरस्कर

दीनदयाल उपाध्याय  की पुण्य तिथि समर्पण दिवस के रुप में मनाई गई 

  राष्ट्रीय लोक अदालत में 995 मामलों का हुआ निष्पादन

Leave a Reply

error: Content is protected !!