बिहार के छपरा में मुबारकपुर हत्याकांड के विरोध में भाजपा का एक दिवसीय धरना

बिहार के छपरा में मुबारकपुर हत्याकांड के विरोध में भाजपा का एक दिवसीय धरना

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

सड़क पर पलटी मछली से भरी पिकअप:लोगों में मछली लूटने की मची होड़

महिला से रेप की कोशिश..विरोध करने पर पीटा

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार में छपरा के माझी मुबारकपुर में युवकों की हत्या का मामला दिन-ब-दिन तूल पकड़ता जा रहा है। मुबारकपुर हत्याकांड को लेकर राजनीतिक गलियारे में भी अब हलचल शुरू हो गई है। इसके मद्देनजर भाजपा द्वारा शहर के नगरपालिका चौक पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।

धरना में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा मौजूद रहे।राज्य स्तरीय नेता का जिला स्तरीय धरना में सम्मिलित होना चर्चा का विषय बना हुआ है। जिलास्तरीय धरना में नेताप्रतिपक्ष बिहार सरकार पर जमकर बरसे।

सोमवार को एकदिवसीय धरना का आयोजित धरना में सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।मुबारकपुर में हत्या के 18 दिन बाद भी मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी नही होने और मशरख थाना क्षेत्र के अलग अलग गावं में 74 लोगो के शराब से मौत के न्याय को लेकर धरना आयोजित किया गया था।

धरना के दौरान नगरपालिका चौक पर नेता प्रतिपक्ष विजय चौधरी बिहार सरकार और मुख्यमंत्री पर जमकर बरसे। मीडिया को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि सत्ता के संरक्षण में सारी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। माझी के मुबारकपुर में दो लड़कों को बर्बरता पूर्वक पीट-पीटकर हत्या किए जाने मामले में घटना के 18 दिन बाद मुख्य आरोपी और मुखिया का नहीं पकड़ा जाना बिहार सरकार के निकम्मे पन को दर्शाता है।

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जंगलराज के बाद गुंडा राज की स्थापना की जा रही है।सरकार जातीय हिंसा फैलाकर समाज मे द्वेष और अराजकता फैलाने का काम कर रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़ित परिवार और यूट्यूब चैनल के पत्रकरो पर प्राथमिकी दर्ज कर अपने केश कमजोर और दबाने का काम कर रही है।।इसके लिए सड़क दे सदन तक आवाज बुलंद किया जाएगा।

सड़क पर पलटी मछली से भरी पिकअप:लोगों में मछली लूटने की मची होड़

बांका में मछली लदा पिकअप मुंगेर जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गया। गाड़ी पलटने के बाद सड़क पर मछलियों का ढेर लग गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी पलटने की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए और जिसे जितना हाथ लगा मछली लेकर चलते बने। हालांकि मौके पर रजौन थाना की पुलिस ने पहुंचकर मछली लूट रहे लोगों को दूर तक खदेरा। जिसे सभी मछली लुटने से बच गया। इस घटना में पिकअप वैन के चालक और खलासी बाल-बाल बज गए।

घटना सोमवार की सुबह 9:00 बजे की है। जानकारी के अनुसार बांका के अमरपुर की ओर से पिकअप वाहन पर 25 कुंटल मछली लौटकर मुंगेर की ओर जा रही थी। इसी क्रम में रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत चीलकावर पहाड़ी सड़क मार्ग के पास अचानक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद मछली जमीन पर गिर गई। जिसे देखकर मछली मछली को लेकर शोर मचाने लगे। जिसे सुनकर आसपास लोग मछली लूटने के लिए दौड़ पड़े।

घटना की सूचना रीजन पुलिस को मिलने के बाद एसआई राजेंद्र प्रसाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच गया और मछली लूट रहे लोगों को खदेड़ दिया जिससे सभी मछली लुटने से बच गया। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा कुछ हिस्सा मछली लूट कर मौके से फरार हो गया। इस घटना को लेकर घटनास्थल पर अफरा तफरी मच आ रहा। वह इस मामले में पुलिस का कहना है कि मछली लूटने से बचा ली गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मछली लोडेड पिकअप वाहन पलटने के बाद मौके उपस्थित थे कुछ लोगों द्वारा मछली पहले ही लूट लिया गया था। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में 25 कुंटल रेहूं और सीलन मछली लोड कर मुंगेर की ओर जा रही थी। इसी क्रम में चीलकावर के पास हादसा हो गया।

स्थानीय पुलिस राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मछली लोडेड पिकअप वाहन पलटने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मछली लूटने से बचा लिया गया। चालक व खलासी को मामूली चोटें लगी है। दूसरे वाहन में सभी मछली लोड कर मुंगेर की ओर रवाना कर दिया गया है।

महिला से रेप की कोशिश..विरोध करने पर पीटा

बिहार के सीतामढ़ी में गेहूं पिसाने गई एक महिला के साथ मिल मालिक और पार्षद समेत 3 ने रेप की कोशिश की। महिला का आरोप है कि वो जैसे ही मिल में गई तो वो उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। महिला वहां से भागने लगी तो उन्होंने उसे घेर लिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। मारपीट करने लगे। ये पूरी वारदात मिल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मामला नगर थाना क्षेत्र का है। रविवार को एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मारपीट में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इसमें मील मालिक रंजीत सहनी, वार्ड पार्षद‌ रवि सहनी और रणधीर सहनी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी

महिला ने बताया की वह मिल में गेहूं पिसाने के लिए गई थी। जहां मील मालिक, वार्ड पार्षद और एक अन्य युवक उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने मेरे गले से कीमती सोने का चैन भी लूट लिया।

वहीं, इस संबंध में मेहसौल ओपी प्रभारी गौड़ीशंकर बैठा ने बताया कि जख्मी पीड़िता के बयान‌ पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया हैं। घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज पाया गया हैं। जिसके आधार पर जांच कर आगे कार्रवाई की जा रही।

Leave a Reply

error: Content is protected !!