Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मशरक में नव नियुक्त  भाजपा जिलाध्यक्ष का अलग अलग स्‍थानों पर हुआ भव्य स्वागत - श्रीनारद मीडिया

मशरक में नव नियुक्त  भाजपा जिलाध्यक्ष का अलग अलग स्‍थानों पर हुआ भव्य स्वागत

मशरक में नव नियुक्त  भाजपा जिलाध्यक्ष का अलग अलग स्‍थानों पर हुआ भव्य स्वागत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

भाजपा सारण के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह का मशरक प्रखंड क्षेत्र के यदु मोड़ पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी त्रिभुवन तिवारी और महाराणा प्रताप चौंक के पास डाॅ सीताराम पांडेय के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। डाॅ सीताराम पांडेय के आवास पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष दक्षिणी बीरबल प्रसाद कुशवाहा , उतरी मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष रविरंजन सिंह मंटू, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, पूर्व मुखिया ललन मांझी, अखिलेश राम, नंदन बाबा ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह को अंग वस्त्र और तलवार भेट कर स्वागत किया।

यदु मोड़ पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी त्रिभुवन तिवारी के आवास पर मंडल महामंत्री धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य आनंद शंकर भी मौजूद रहे।

सम्मान समारोह में कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए पुष्प अर्पित किया गया। मशरक मंडल में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए और संगठित करने परि जोड़ दिया गया।

साथ ही यह भी कहा गया कि हम सभी लोग आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कदम से कदम मिलाकर कार्य करते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने संबोधन करते हुए कार्यक्रम उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए पार्टी के हित के लिए, भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए बुथ स्तर पर जाकर बुथ कमेटी को मजबूत करने के लिए जोर दिया गया ‌।

मौके पर भाजपा गौतम ओझा, समाजसेवी महेश्वर सिंह, पूर्व मुखिया रणवीर राज, सरपंच संघ अध्यक्ष अजय सिंह , महामंत्री धीरज सिंह, श्याम बिहारी सिंह समेत अन्य मौजूद रहें।

यह भी पढ़े

KRK ने मनोज बाजपेयी को कहा था ‘नशेड़ी’, अब एक्टर के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला

पत्रकार मनीष कश्‍यप ने किया सरेंडर, पुलिस द्वारा कुर्की करने के बाद उठाया कदम

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से लेकर मोनालिसा में कौन कितना पॉपुलर, जानें किसके कितने फॉलोअर्स

Leave a Reply

error: Content is protected !!