रामचरित मानस का विरोध करने वाले हैं अज्ञानी -स्वामी डॉ उपेंद्र परासर

रामचरित मानस का विरोध करने वाले हैं अज्ञानी -स्वामी डॉ उपेंद्र परासर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के पंडित दीनदयाल नगर में भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र के आवास पर श्रीराम जन्मोत्सव के पूर्व एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि अश्वमेध पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी उपेन्द्र परासर जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के अवसर पर अनुरंजन मिश्र ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरू स्वामी उपेन्द्र परासर जी महाराज ने कहा कि रामचरित मानस का विरोध अज्ञानी लोग ही कर रहे हैं। ऐसे लोग मानसिक रूप से दिवालिया हैं। रामचरित मानस संबंधों को निभाने और मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखलाती है।

सभी को जीवन में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आचरण का अनुकरण करना चाहिए। वहीं उन्होंने श्रीराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि रामनवमी के जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में आपसी सौहार्द के बीच शांति पूर्वक परंपरागत तरीके से निकालें। किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचें, इसका ध्यान रखें।

मौके पर मठाधीश श्रीभगवान दास जी महाराज, अरविंदचार्य जी महाराज, सुनील दुबे, कपिलदेव भगत,भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र, पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवशी, ब्रजकिशोर सिंह, शंभु कुमार अभय, राजेश गिरि,धर्मनाथ सिंह, राजालाल राम,रघुनाथ शर्मा,अशोक मिश्र, बड़ेलाल राम,विपिन सिंह,अमरेश सिंह,शंकर सोनी,धनमन पाठक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

Virat Kohli names two cricketers he considers GOAT Greatest of All Time

Dipika Chikhlia: मां सीता के अवतार में दिखीं दीपिका चिखलिया, पहनी गेरुआ साड़ी, फैंस बोले- आप पहले जैसी…

चक्रवर्ती सम्राट् अशोक ने धम्म देकर भारत को विश्वगुरु बनाया,कैसे?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक

स्व महेंद्र प्रसाद शाही का आदेश आज भी सीवान इकाई के लिए मान्य=महासचिव

Leave a Reply

error: Content is protected !!