IPL 2023 RCB Batter Virat Kohli hits 45th fifty in ipl during RCB vs MI match

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

रॉयल चलैंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में दमदार शुरुआत की है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में विराट कोहली ने 38 गेंद में फिफ्टी पूरी की। विराट कोहली का आईपीएल में ये 45वां अर्धशतक है। कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बतौर ओपनर आईपीएल में 3000 रन पूरे कर लिए हैं। आईपीएल में विराट के नाम 6000 से ज्यादा रन है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली ने कप्तान फाफ डुप्लेसी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की, जोकि आईपीएल 2023 की पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 22 गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम किया। बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने 49 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेली। फाफ ने 43 गेंद में 73 रन बनाए। 

IPL 2023 : मोहम्मद सिराज के सिर चढ़ा मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा का खौफ, एक ओवर में फेंकी 11 गेंदें

कोहली से आगे वॉर्नर

विराट कोहली ने मुंबई के खिलाफ मैच में 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके साथ उनके नाम आईपीएल में 5 शतक और 45 अर्धशतक दर्ज हो गए हैं। वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में विराट कोहली दूसरे नंबर पहुंच गए हैं। डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में 50 प्लस स्कोर 60 बार बनाया है। जबकि विराट कोहली ने 50 बार ये कारनामा करके दिखाया है। तीसरे नंबर पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 49 बार 50 प्लस स्कोर बनाए हैं। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर:

60 – डेविड वार्नर

50 – विराट कोहली

49 – शिखर धवन

43 – एबी डिविलियर्स

41 – रोहित शर्मा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!