MS Dhoni leadership quality impressed Aakash Chopra Says he makes players RCB vs CSK IPL 2023 Match – धोनी के इस ‘नायाब हुनर’ के कायल हैं आकाश चोपड़ा, बोले

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

महेंद्र सिंह धोनी जब भारतीय टीम के कप्तान थे, तब उन्होंने अनेक खिलाड़ियों को निखरने का अवसर दिया। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की अगुवाई करते हुए भी यही रवैया रखा। धोनी के नेतृत्व में कई खिलाड़ी आईपीएल स्टार बने हैं। वह मौजूद सीजन में भी कई युवाओं को तराशते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें तुषार देशपांडे से लेकर शिवम दुबे तक का नाम शामिल है। देशपांडे ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ तीन विकेट चटकाए तो दुबे ने 27 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी धोनी के अंडर जबरदस्त छाप छोड़ रहे हैं। उन्होंने बैंगलोर के विरुद्ध 20 गेंदों में 37 रन बनाए। धोनी के पास खिलाड़ियों को तराशने का जो ‘नायाब हुनर’ है, उसके पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी कायल हैं।

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,” शिवम दुबे ने बहुत अच्छी बैटिंग की। दुबे पहले बैंगलोर टीम का हिस्सा थे। वह राजस्थान के लिए भी खेल चुके हैं। लेकिन कुल मिलाकर आप धोनी के साथ क्या देखते हैं। बाकी सभी टीमें खिलाड़ियों को तलाशती हैं, ढूंढती हैं। लेकिन धोनी तलाशते नहीं बल्कि तराशते हैं। उनके अंडर खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करते देखना दिल को छू लेने वाला है। दूबे की कहानी भी वही है। अगर आप अजिंक्य रहाणे को देखें तो वह भी अलग ही नजर आ रहे हैं। रहाणे ने अब तक तीन मैच खेले हैं और उन्होंने अपनी छोड़ी है। वह आरसीबी के खिलाफ जितनी देर क्रीज पर रहे, शानदार बैटिंग की। उन्होंने पुल के जरिए क्या छक्का मारा था।”

गौरतलब है कि दुबे ने आईपीएल 2023 में अब तक 5 मैच खेले हैं और 139.58 के स्टाइक रेट से 134 रन जुटाए। दूसरी ओर, रहाणे को तीन मैचों में मैदान पर उतरने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 195.45 के शानदार स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए। रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 गेंदों में 61 रन जोड़े थे। उन्होंने इस मैच में महज 19 गेंदो में फिफ्टी ठोकी थी। वहीं, सीएसके और आरसीबी मैच की बात करें तो धोनी ब्रिगेड ने 8 रन से जीत हासिल की। यह मैच हाई स्कोरिंग रहा। चेन्नई ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 226/6 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में आरसीबी 8 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना पाई।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!