Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
Mumbai Indians Pacer Arjun Tendulkar concedes 31 runs in one over joint most expensive of IPL 2023 - श्रीनारद मीडिया
Breaking

Mumbai Indians Pacer Arjun Tendulkar concedes 31 runs in one over joint most expensive of IPL 2023

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2023 का 31वां मैच भुलाना चाहेंगे। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पहला ओवर डालने वाले अर्जुन ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन तीसरे ओवर में पंजाब के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। शुरुआती दो ओवर में अर्जुन ने सिर्फ 17 रन दिए थे। लेकिन अपने तीसरे ओवर में अर्जुन काफी महंगे साबित हुए और कुल 31 रन लुटा दिए, जिससे पंजाब किंग्स की टीम मैच में वापसी करने में कामयाब हुई और 200 के आंकड़े को पार करने में भी सफल रही। 

अर्जुन ने दिए 31 रन

अर्जुन तेंदुलकर पंजाब किंग्स की पारी का 15वां ओवर लेकर आए। पहली ही गेंद पर कप्तान सैम करन ने छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद वाइड रही। दूसरी गेंद पर फिर चौका लगा। तीसरी गेंद पर एक रन मिला। चौथी गेंद पर हरप्रीत भाटिया ने चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर भाटिया ने अर्जुन को छक्का मारा। आखिरी गेंद पर अर्जुन ने नो बॉल फेंक दिया, जोकि भाटिया के हेलमेट पर जाकर लगी। ये गेंद चौके के लिए चली गई। छठी गेंद पर फिर चौका गया। इसके साथ अर्जुन ने एक ही ओवर में 31 रन दे दिए।

मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए वह एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। मुंबई की ओर से एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड डेनियल सैम्स के नाम हैं, जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ आईपीएल 2022 में 35 रन लुटाए थे। 

IPL 2023 : अमित मिश्रा ने लसिथ मलिंगा के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज

MI गेंदबाज द्वारा सबसे महंगे ओवर:

35- डेनियल सैम्स बनाम केकेआर, पुणे, 2022

31 – अर्जुन तेंदुलकर बनाम पीबीकेएस, मुंबई डब्ल्यूएस, आज

28 – पवन सुयाल बनाम आरसीबी, मुंबई डब्ल्यूएस, 2014

28 – अल्जारी जोसेफ बनाम आरआर, मुंबई डब्ल्यूएस, 2019

28 – मिचेल मैकक्लेनाघन बनाम पीबीकेएस, इंदौर, 2017

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!