Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
mp news cow gave birth to lion like calf in raisen madhya pradesh - गाय ने शेर की तरह दिखने वाले बछड़े को दिया जन्म, दूर-दूर से देखने पहुंचे लोग - श्रीनारद मीडिया

mp news cow gave birth to lion like calf in raisen madhya pradesh – गाय ने शेर की तरह दिखने वाले बछड़े को दिया जन्म, दूर-दूर से देखने पहुंचे लोग

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

प्रकृति के खेल भी बेहद निराले हैं। प्रकृति कभी कभी ऐसे नजारे दिखाती है जो कौतूहल पैदा करते हैं। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के एक गांव में गाय ने शेर जैसे दिखने वाले बछड़े को जन्म दिया है। शेर जैसे चेहरे वाले इस बछड़े ने गांव वालों को हैरानी में डाल दिया है। हालांकि जन्म के 30 मिनट बाद ही बछड़े की मौत हो गई है। लेकिन मौके पर पहुंची भीड़ में से किसी ने बछड़े का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। पशु चिकित्सक इसकी वजह गर्भाशय में समस्या बता रहे हैं। 

बताया जाता है कि कुदरत का करिश्मा रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील के गांव गोरखा में सामने आया। गांव में जैसे ही लोगों को पता चला कि गाय ने शेर जैसे मुंह और कद-काठी वाले बछड़े को जन्म दिया है, देखने वालों की भीड़ उमड़ने लगी। इसके बाद यह जानकारी आसपास के इलाकों में भी फैलने लगी। लोग चमत्कारी बछड़े को देखने के लिए बेगमगंज तहसील के गोरखा गांव पहुंचने लगे। हालांकि बछड़े को बचाया नहीं जा सका। जन्म के आधे घंटे बाद ही उसने दम तोड़ दिया। 

किसान नत्थूलाल शिल्पकार के यहां बछड़े को देखने के लिए गांव में भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोग अंधविश्वास के कारण इसे चमत्कार मानने लगे। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि गर्भावस्था में समस्या के कारण ऐसी घटना सामने आई है। पशु चिकित्सक एनके तिवारी ने बताया कि गर्भावस्था में दोष के कारण गाय ने इस प्रकार के बछड़े को जन्म दिया है। देखने में शेर की तरह दिखाई दे रहा है। डॉ. एनके तिवारी ने कहा कि यह कुदरत का चमत्कार नहीं है। ऐसी समस्या भ्रूण के सही तरीके से विकसित नहीं होने के कारण आती है।

बताया जाता है कि बेगमगंज तहसील के गोरखा ग्राम पंचायत में मंगलवार सुबह 6 बजे किसान नत्थूलाल शिल्पकार की गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। परिजनों ने जब बछड़े को देखा तो उनके होश उड़ गए। बछड़े का मुंह और शरीर का बाकी हिस्सा शेर की तरह दिख रहा था। नत्थूलाल भी बेहद हैरान हुए। पल भर में ही यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। गांव के कुछ लोगों ने इसे चमत्कार माना। हालांकि पशु चिकित्सकों ने इसके पीछे गर्भाशय का दोष बताया है। बाद में मृत बछड़े को जमीन में दबा दिया गया। 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!