ई विपिन कुशवाहा बने राजद के जिलाध्यक्ष
पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ता को दिया तौफा
पूर्व सांसद डॉ मो शहाबुद्दीन के करीबी के पुत्र है ई विपिन
श्रीनारद मीडिया, डॉ राकेश कुमार तिवारी :
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सीवान जिला का बागडोर एक शिक्षित युवा ई विपिन कुशवाहा के हाथों में सौंपा है, जिसका चारो तरफ स्वागत हो रहा है।
कौन है ई विपिन कुशवाहा : गोरेयाकोठी प्रखंड के महमदपुर पंचायत के कला डुमरा निवासी राजेंद्र प्रसाद उर्फ डीलर साहब के पुत्र है। विपिन भोपाल एनआईटी से मेकेनिकल इंजीनियर किए है। इंजीनियर की पढ़ाई पास कर सीवान में कोचिंग खोल दर्जनों बच्चो को इंजीनियर भी बनाया।
पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ता को दिया तौफा : ई विपिन कुशवाहा के पिता राजेंद्र प्रसाद उर्फ डीलर साहब जब से राजद का स्थापना हुआ तब से राजद के समर्पित कार्यकर्ता है। गोरेयाकोठी विधानसभा से जब राजद से इंद्रदेव प्रसाद विजई हुए उसी समय वोट डालने से रोकने पर सामंतवादी लोगो का मुंहतोड़ जबाव दिया और गोरेयाकोठी क्षेत्र में एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में उभरे जो आज भी उसी रूप में जाने जाते हैं। लेकिन वे कभी कोई पद नहीं लिया कार्यकर्ता के रूप में सेवा किया जिसे पार्टी ने उनके पुत्र को जिलाध्यक्ष बना उन्हें तौफ़ा दिया है।
पूर्व सांसद डॉ मो शहाबुद्दीन के करीबी है ई विपिन का परिवार : ई विपिन के पिता जी पूर्व सांसद के काफी करीबी माने जाते है। गोरेयाकोठी प्रखंड के सबसे प्रमुख व्यक्ति थे। उनका परिचय 1986 में सीवान जेल में हुआ था तभी से जीवन पर्यंत साथी रहे। आज भी उनका नाम लेते ही उनकी आंखे भर जाती है।
पिता से आगे निकल गए पुत्र : ई विपिन के पिता एक सामान्य परिवार से आते है। जिन्होंने अपनी मेहनत के बदौलत दो बेटियों की शादी, तीन बेटों को पढ़ा कर बड़े पुत्र को डॉक्टर, दूसरे को इंजीनियर और तीसरे पुत्र को अभी पढ़ा ही रहे है। विपिन के पिता हमेशा कहते है जाति केवल विवाह करने के लिए है । जमात में रहा जाता है। समाज का चोर नहीं बनाना चाहिए। इसी विचार के कारण डीलर साहब के साथ सभी जाति, धर्म के लोग है और सब उनकी इज्जत करते है और वे भी सबके दुख सुख में शामिल होते है। यही शिक्षा विपिन को अपने पिता से आगे लेकर चला गया और इतने कम उम्र में जिले में पार्टी का बागडोर मिल गया।
बचपन से मिला है राजनीति : ई विपिन जब छोटा था तब से ही राजनीति परिवार में देखने को मिला है। उस समय उसके पिता जी मुखिया थे। जिन्हे कभी आभास नहीं होने दिया की वे मुखिया है। दो बार मुखिया, दो बार सरपंच और वर्तमान में विपिन की भाभी मुखिया है।
पार्टी को मजबूत करना होगी प्राथमिकता : जिलाध्यक्ष बनने के बाद ई विपिन कुशवाहा ने कहा की जिले में राजद का संगठन बूथ स्तर पर मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जनता की समस्याओं का समाधान कराने के साथ सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मदद करूंगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को सम्मान और उनसे विचार विमर्श हमेशा करता रहूंगा ताकि पार्टी और मजबूत हो।
यह भी पढ़े
उगो निवासी समाजिक कार्यकर्ता मनन जी दुबे का निधन, शोकसभा आयोजित