Breaking

IPL 2023 Rohit sharma Completes 200 Matches For Mumbai Indians become second player to Achieves this Milestone

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित 2011 में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए थे। इसके बाद से वह टीम से जुड़े रहे हैं और 2013 से कप्तानी कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस की टीम पांच बार चैंपियन बन चुकी है। 

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में कीरोन पोलार्ड पहले नंबर पर हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 211 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 3915 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 199 मैच खेलते हुए 5166 रन बनाए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्टार स्पिनर हरभजन सिंह हैं, जिन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 158 मैच खेले हैं। चौथे नंबर पर दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं, उन्होंने मुंबई के लिए 139 मैच खेले हैं। 

2013 में फ्रेंचाइजी द्वारा रोहित को कप्तानी देने का फैसला सही साबित हुआ। उनकी कप्तानी में टीम ने बड़े मुकाम हासिल किए। मुंबई ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीती। 

बतौर कप्तान पहले ही मैच में बल्ले से फ्लॉप रहे ये खिलाड़ी, लक्ष्मण, एडन मार्करम के बाद क्रुणाल पांड्या का नाम भी

2013 में फ्रेंचाइजी द्वारा रोहित को कप्तानी देने का फैसला सही साबित हुआ। उनकी कप्तानी में टीम ने बड़े मुकाम हासिल किए। मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीती। मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में बुधवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ चोट के कारण बाहर हैं जिनकी जगह मुंबई टीम में आकाश मढवाल को शामिल किया गया। पंजाब टीम में मैथ्यू शॉर्ट की जगह कैगिसो रबाडा ने ली। 

 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!