Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
अमेरिका में कब तक जानलेवा साबित होता रहेगा गन कल्‍चर? - श्रीनारद मीडिया

अमेरिका में कब तक जानलेवा साबित होता रहेगा गन कल्‍चर?

अमेरिका में कब तक जानलेवा साबित होता रहेगा गन कल्‍चर?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

 मास शूटिंग एक ऐसी घटना है, जिसमें एक सार्वजनिक या निजी स्थान पर एक या कुछ शूटरों द्वारा कई लोगों को गोली मार दी जाती है। अमेरिकी नियम के अनुसार, किसी व्यक्ति के द्वारा शूटिंग में चार या इससे ज्यादा मृत्यु होने पर उसे मास शूटिंग कहा जाता है। बड़े पैमाने पर गोलीबारी दुर्भाग्य से संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई देशों में एक बड़ा और चिंताजनक मुद्दा बन गया है।

बड़े पैमाने पर गोलीबारी को रोकने के प्रयास

यह जटिल और बहुमुखी समस्या है। पिछले कुछ वर्षों में आम नागरिकों में गन धारकों की संख्या घटी है पर मास शूटिंग या शूटिंग की घटनाओं में बढ़त हुई है। ‘सामूहिक शूटिंग’ की ये घटनाएं स्कूलों, कार्यस्थलों, पूजा स्थलों और सार्वजनिक स्थानों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों में हो सकती हैं।

वहीं, बड़े पैमाने पर गोलीबारी को रोकने के प्रयासों में आमतौर पर सख्त बंदूक कानूनों, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में वृद्धि और बेहतर शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रमों जैसी रणनीतियों का संयोजन शामिल किया जाता रहा है। हालांकि, इस समस्या का एक व्यापक समाधान खोजना एक महत्वपूर्ण चुनौती बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके लिए कई हितधारकों और समुदायों को शामिल करते हुए एक बहुमुखी दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

अमेरिका में मास शूटिंग एक बड़ी समस्या

अमेरिका में बड़े पैमाने पर गोलीबारी दुर्भाग्य से लगातार एक बड़ी और दुखद घटना बन गई है। देश में मास शूटिंग के विभिन्न कारक हैं, जिनमें आग्नेयास्त्रों तक पहुंच, मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे और सामाजिक अलगाव, भेदभाव और असमानता जैसे सामाजिक कारण शामिल हैं। हाल के वर्षों में, अमेरिका में बंदूक हिंसा और बड़े पैमाने पर गोलीबारी के मुद्दे को हल करने के तरीके के बारे में कई बहसें और चर्चाएं हुई हैं।

मास शूटिंग रोकने के तर्क

बंदूक नियंत्रण कानूनों के कुछ समर्थकों का तर्क है कि आग्नेयास्त्रों (firearms) पर सख्त नियम बड़े पैमाने पर गोलीबारी को रोकने में मदद करेंगे। दूसरों का तर्क है कि मानसिक स्वास्थ्य सुधार और अंतर्निहित सामाजिक मुद्दों को संबोधित करना बंदूक हिंसा को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि कुल मिलाकर, अमेरिका में बड़े पैमाने पर गोलीबारी का मुद्दा एक बहुआयामी समस्या है, जिसके समाधान के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

अमेरिका में 2023 में अब तक फायरिंग की घटनाएं

अमेरिका में हर साल मास शूटिंग का ग्राफ बढ़ रहा है। बीते सालों की तुलना में इस वर्ष देश में फायरिंग की घटनाएं बढ़ी हैं, जबकि कुछ समय से आए दिन कहीं न कहीं से मास फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें कई लोगों के मरने या कई लोगों के घायल होने की खबर होती है। 2023 में चार महीने से भी कम समय में, अमेरिका पहले ही 146 बड़े पैमाने पर गोलीबारी देख चुका है।

अप्रैल में इन घटनाओं से दहला अमेरिका

  • ओक्लाहोमा में 30 अप्रैल को मास शूटिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। इस घटना में एक अपराधी ने को अपनी पत्नी, उसके तीन बच्चों और दो दोस्तों के सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली थी।
  • वहीं, टेक्सस के क्लीवलैंड में एक व्यक्ति ने 28 अप्रैल को एक 9 वर्षीय बच्चे सहित अपने पांच पड़ोसियों की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने शूटर को गिरफ्तार कर लिया था।
  • इसके अलावा, अमेरिका के उत्तरपूर्वी मेन प्रांत में 18 अप्रैल को खतरनाक घटना सामने आई, जिसमें गोलीबारी की दो घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
  • 15 अप्रैल को डेडविल में एक पार्टी के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस ताबड़तोड़ गोलीबारी में चार लोग मारे गए थे, जबकि 32 अन्य घायल हो गए थे। हालांकि इस घटना को अंजाम देने वाले दो किशोरों और एक 20 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
  • 10 अप्रैल को एक और बड़ी घटना घटी लुइसविले में एक कर्मचारी ने ओल्ड नेशनल बैंक के अंदर हमला किया था, इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। हालांकि, पुलिस ने बाद में बंदूकधारी को ढेर कर दिया था।

जनवरी से मार्च के बीच हुई बड़ी घटनाएं

इस साल अमेरिका में मानों मास शूटिंग की घटनाएं अपने चरम पर हैं। साल के शुरू होने के साथ ही इन घटनाओं ताबड़तोड़ सिलसिला शुरू हुआ। एक 72 वर्षीय व्यक्ति ने 21 जनवरी को मोंटेरे पार्क में लूनर न्यू ईयर डांस के दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था, इसमें 11 लोगों की मौत हुई थी और नौ अन्य घायल हो गए थे।

वहीं, 23 जनवरी को उत्तरी कैलिफोर्निया के दो मशरूम फार्मों में एक किसान ने गोलीबारी की थी, इस घटना में सात लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा, 7 मार्च को नैशविले में द कॉवनेंट स्कूल के अंदर तीन छात्रों समेत 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

अमेरिका शस्‍त्रों का है सौदागर

विदेश मामलों के जानकार प्रो हर्ष वी पंत का कहना है कि अमेरिका शस्‍त्रों का बड़ा सौदागर है। वह कहते हैं कि अमेरिका में गन कल्‍चर उसकी संस्‍कति का अहम हिस्‍सा बन चुका है। उन्‍होंने कहा कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका में गन स्‍टोर वैसे ही है जैसे भारत में जगह-जगह मोबाइल के स्‍टोर हैं। जी हां, अमेरिका में गन लाबी काफी मजबूत है।

आपको बता दें कि दुनिया के 46 फीसद सिविलियन बंदूकें अकेले अमेरिका के पास है। नागरिकों के बंदूक रखने के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे आगे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में मौजूदा कुल 85.7 करोड़ सिविलियन गन यानी बंदूकों में से अकेले अमेरिका में ही 39.3 करोड़ सिविलियन बंदूक मौजूद हैं। दुनिया की आबादी में अमेरिका का हिस्‍सा पांच फीसद है, लेकिन दुनिया की कुल सिव‍िलियन गन में से 46 फीसद अकेले अमेरिका में है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!