सिसवन की खबरें – सिसवन प्रखंड मुख्यालय पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ महागठबंधन ने सिसवन प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया।धरना को संबोधित करते हुए सांसद कविता सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति, अफवाह फैला कर समाज को तोड़ने की नीति, सांप्रदायिक विवाद पैदा कर हिंसक माहौल बनाने की है।
केंद्र सरकार की नरेन्द्र मोदी सरकार बलात्कारियों और अपराधियों को संरक्षण देने की नीति रही है, वहीं जदयू नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा घोटालेबाजों को मदद करने के नीति रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल की वाजिब कीमत नहीं दी जा रही है,बेरोजगार नौजवानों को रोजगार नहीं दी जा रही है।
शिक्षा की स्थिति बदहाल है।वहीं माले नेता अमरनाथ यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार पुंजिपतियो कि सरकार है उसे गरीबों की कोई चिंता नहीं है।हमें मिलकर उन्हें 2024 मे हटाना हैं।धरना का संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष अवधेश चौहान ने किया।मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र भारती, माले नेता व्यास यादव,कांग्रेस नेता कमलदेव तिवारी, अजीत उपाध्याय मौजूद थे।
दामाद के साथ मारपीट करने के आरोप में एक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव के दामाद के साथ मारपीट करने के आरोप में सिसवन थाना पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ग्यासपुर गांव निवासी गणेश जी प्रसाद के रूप में हुई है। जिन्हें दामाद के साथ मारपीट करने के आरोप में गुरुवार को सिवान जेल भेज दिया गया। इस संबंध में सिसवन थाना पुलिस द्वारा जानकारी दी गई।
यह भी पढ़े
Raghunathpur: केंद्र सरकार के विरोध में महागठबंधन ने प्रखंड मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन
3 जिलों के 13 अपराधी मिले…फिर पिता-पुत्र को किया किडनैप
BSF को मिला नया प्रमुख: एमटेक-एमफिल तक की पढ़ाई, राष्ट्रपति पुलिस पदक से हैं सम्मानित
गोपालगंज की खबरें : आपसी रंजिश में अपराधियों ने कैशियर रविंदर यादव को मारी गोली
सीवान के मजदुर की कानपुर में मौत, शव में कई अंग थे गायब