शहर में दो लोगों को अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

शहर में दो लोगों को अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

स्वर्ण व्यवसाई का चल रहा इलाज तो वहीं युवक ने तोड़ा दम..

श्रीनारद मीडिया,  पटना (बिहार)

अपराधियों को रोक पाना पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। इस बार मामला पटना से सटे हाजीपुर से जुड़ा है, जहां 30 मिनट के अंदर दो बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकनाएन मंदिर के निकट बाइक सवार दो अपराधी ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर मौके से फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है।

दो घटनाओं ने पुलिस महकमे की चिंता बढ़ा दी है।घटनास्थल पर गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल की पहचान रामेश्वर शाह के रूप में की गई है। गुदरी से दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सुकनाएन मंदिर के निकट दो बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी रोक दिया। पैर में गोली मार दी और गाड़ी से चाबी निकाल लिया झोला टिफिन लेकर मौके से फरार हो गया।

दूसरी घटना हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के आर एन कॉलेज के निकट बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया। मृतक बाग दुल्हन निवासी नियाज कौशल के पुत्र युसूफ कौशल उर्फ हनी राज बताया गया है। बताया जाता है कि बाइक सवार बदमाशों ने आर एन कालेज के निकट युवक को गोली मार दी। युवक को पूरे शरीर में 7 गोली मारी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। दोस्त ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में लें गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत्य घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजन को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार वाले भी भी अस्पताल पहुंचे जहां रोते रोते बुरा हाल है।घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की टीम सदर अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। मौके पर सदर SDPO ओम प्रकाश पहुंचे और पुरे मामले कि जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

यह भी पढ़े

मुंबई में हादसा: बिहार में मातम, समस्तीपुर के एक ही गांव के 4 मजदूरों की मौत.

सिसवन की खबरें :  पीआरएस के निधन पर शोक सभा का आयोजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!