अंतर्राष्ट्रीय रामकथा वाचक राजन जी महाराज ब्रिटिश संसद द्वारा लंदन में हुए सम्मानित।

अंतर्राष्ट्रीय रामकथा वाचक राजन जी महाराज ब्रिटिश संसद द्वारा लंदन में हुए सम्मानित।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

हिंदी दिवस पर लंदन स्थित भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजन जी महाराज हुए सम्मलित।

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

“बिनु सत्संग विवेक ना होई।
राम कृपा बिनु सुलभ न सोई।।”

श्रीराम कथा वाचक आदरणीय पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज के कृपा पात्र पूज्य राजन जी महाराज को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉट्स, लंदन द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्व की कई विभूतियां उपस्थिति रही। इस सम्मान को लेडी बारोनेसा काॅमेर,सदस्य, हाउस ऑफ़ लॉर्ड, साउथेक,लंदन के मेयर सुनील चोपड़ा और कॅजरवेटिव पार्टी की वरीय सदस्य डॉ. रेनू राय ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस सम्मान के लिए पूज्य राजन जी महाराज ने अपने सभी सुधी दर्शकों व स्रोताओं को धन्यवाद दिया है।

पूज्य राजन जी महाराज लंदन स्थित भारतीय दूतावास में संगम संस्था के द्वारा नेहरू सेंटर में हिंदी दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पूज्य राजन जी महाराज ने अपने साथ सारगर्भित उद्बोधन से सभी को मंत्र- मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मंत्री समन्वयक दीपक चौधरी, विख्यात प्रवासी लेखक तेजेन्द्र शर्मा, संगम संस्था के अध्यक्ष ज्ञान शर्मा, बिहारी कनेक्ट ग्लोबल के अध्यक्ष व सीवान हीरमकरियार निवासी डॉ. उदेश्वर सिंह सहित अनेक नामचीन संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित रहे।

ज्ञात हो की आगामी अक्टूबर महीने में पूज्य राजन जी महाराज की रामकथा लंदन में होने वाली है, जिसे लेकर ब्रिटेन के प्रवासी भारतीयों में उतसुकता है। आदरणीय राजन जी महाराज दुबई, मॉरीशस, सिंगापुर, अमेरिका जैसे कई देशों में रामकथा का गायन-वाचन प्रस्तुत कर चुके हैं।

राजन जी महाराज के लंदन में होने वाली आगामी कथा को लेकर भारत के कई नगरों समेत उनके गृह जिले सीवान में भी हर्ष का माहौल है,वही सीवान स्थित सनातन संस्कृति न्यास और श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्य डॉक्टर रामेश्वर कुमार, डॉक्टर शरद चौधरी,डॉक्टर राजन कल्याण सिंह,डॉक्टर राम इकबाल गुप्ता,डॉक्टर शशिभूषण सिन्हा, उधमी रूपेश कुमार, दीपक सिंह,डॉ. अशोक प्रियंवद,डाॅ.विजय कुमार पाण्डेय, प्रेम शंकर सिंह, जादूगर विजय, डाॅ.राकेश कुमार तिवारी,राजेश पाण्डेय ने राजन जी महाराज की उपलब्धि पर आनंद व्यक्त किया है।

राजन जी मूल रूप से सीवान जिले में गुठनी प्रखण्ड में  पंडरी पंचायत के तडका गांव के रहने वाले है,लेकिन आपका पूरा परिवार कोलकाता में रहता है।

” दैहिक दैविक भौतिक तापा ।
रामराज नहिं काहुहि व्यापा।।”

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!