ससुराल में मिला महिला का शव घर छोड़कर परिजन फरार जांच में जूटी पुलिस

ससुराल में मिला महिला का शव घर छोड़कर परिजन फरार जांच में जूटी पुलिस

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

नालंदा में मंगलवार की रात पुलिस ने एक महिला का शव उसके ससुराल से बरामद की। यह घटना मानपुर थाना क्षेत्र के केवल बीघा गांव का है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय कुसुम देवी के तौर पर की गई है। मृतिका की बहन ने बताया कि ससुराल वाले उसकी बहन को हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे। पिछले दो साल से उसकी बहन मामायके नहीं आई थी।

बेटी के पैदा होने के बाद से ही उसकी बहन को परेशान किया जा रहा था।उन्होंने आगे बताया कि मृतिका छह महीने की गर्भवती थी। ससुराल के लोगों मे उसका अल्ट्रासाउंड करवाया, जिसमें उन्हें पता चला कि फिर से बेटी होने वाली है। इसके बाद उन्होंने उसका गला घोंटकर उसे फंदे से लटका दिया।

मृतक की बहन ने बताया कि उनकी बहन को तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटी हैं और एक बेटा है जो मुखबधिर है। सात साल पहले नवादा जिला के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदारी गांव निवासी कुसुम कुमारी की शादी मानपुर थाना क्षेत्र के केवल बीघा गांव निवासी उदित चौहान से हुई थी। इसके बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा।

लेकिन बेटी पैदा होने के बाद से ही ससुराल वाले कुसुम को प्रताड़ित करने लगे और उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ही मृतिका के ससुराल वाले फरार है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े

बिहार की चालीसों सीट जीतेगा इंडिया गठबंधन: लालू

भगवानपुर हाट की खबरें :  पांच धुर जमीन को ले दो पक्षों में हुई मारपीट में आठ लोग गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!