Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिसवन की खबरें :  दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल - श्रीनारद मीडिया
Breaking

सिसवन की खबरें :  दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल

सिसवन की खबरें :  दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन(सिवान):

सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में शुक्रवार को पुर्व के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में नुर महम्मद के पुत्र असलम अली एवं शौकत अली है जबकि दुसरे पक्ष के राजकिशोर राम के पुत्र विनोद राम एवं प्रकाश राम के पुत्र सुजीत कुमार शामिल हैं।

सभी घायलों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद असलम अली कि गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिवान रेफर कर दिया।

वहीं अन्य सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है।अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना सिसवन थाना को दी, मारपीट की सूचना मिलने के बाद पीएसआई कृष्ण कुमार शुक्ला अस्पताल पहुंचे तथा दोनों पक्षों से घटना के संबंध में पुछताछ के बाद आगे की कार्यवाई मे जुट गए।

 

जमीनी विवाद के चार आवेदन आये

श्रीनारद मीडिया, सिसवन(सिवान):

सिसवन अंचल कार्यालय में शुक्रवार को जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर चार लोगों द्वारा आवेदन दिया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर अपने-अपनी आवेदन दिए गए हैं।

 

महिला ने छेड़खानी का लगाया आरोप

श्रीनारद मीडिया, सिसवन(सिवान):
हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा खुर्द मठिया गांव की रहने वाली रूपा देवी द्वारा थाने में आवेदन देकर मारपीट करने एवं छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार को महिला द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि बीते 31 अक्टूबर की संध्या गांव के कुछ लोगों द्वारा उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई तथा उनके साथ छेड़खानी की गई। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

 

आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन(सिवान):

सीवान जिले के  हसनपुरा में अपने विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रो में काम करने वाली महिलाओं ने किया प्रदर्शन।बताते चले कि हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आंगनबाड़ी केंद्रो में काम करने वाली महिलाएं इन दिनों हड़ताल पर चल रही है वही अपने विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों में काम करने वाली महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़े

विदा करवाकर ले गया ससुराल, खुद ही मनाने लगा सुहागरात,कैसे?

राज्य स्तरीय  अंतर जिला फुटबॉल बालिका प्रतियोगिता का  डीएम ने किया उद्घाटन

सारण मुख्य नहर के किमी 0.00 से किमी 17.00 तक पुनर्स्थापन को मिली कैबिनेट से मंजूरी

छपरा के शिक्षक कर्मचारियों ने दिल्ली के राम लीला मैदान में दिखाई ताकत

अमृत भारत योजना के तहत 12.51 करोड़ से मशरक जंक्शन होगा विकसित

एसडीओ ने किया छठ घाटों का निरीक्षण 

रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन  

राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त करने वाली सानवी को जन्मदिन पर संत समाज ने दी बधाई शुभकामनाएं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!