राजकीय रेल पुलिस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 06 पुलिस पदाधिकारी पुरस्कृत करेगा
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
मासिक अपराध निरोध गोष्ठी में रेल थानाध्यक्ष / रेल पुलिस निरीक्षक के कार्यों समीक्षा में पाया गया कि माह नवम्बर, 2023 में रेल मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत रेल थाना के थानाध्यक्षों द्वारा कुल 116 अभियुक्तों को गिरफतार कर जेल भेजा गया है तथा रेल पुलिस निरीक्षकों के द्वारा कुल 24 यू०डी० कांडों का निष्पादन कराया गया है। इसी प्रकार लंबित अंतिम ज्ञापों के निष्पादन के निर्धारित लक्ष्य को रेल पुलिस निरीक्षकों के द्वारा सार्थक प्रयास किया गया है।
रेल जिला मुजफ्फरपुर अन्तर्गत कार्यरत 10 थाना/07 पी०पी० अध्यक्ष में से रेल थानाध्यक्ष, सिवान, गुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं हाजीपुर द्वारा गाह नवम्बर 2023 में क्रमशः 22, 20, 19, एवं 12 अपराधकर्मी को गिरफतार कर जेल भेजा गया।
रेल जिला मुजफ्फरपुर अन्तर्गत कार्यरत 05 रेल पुलिस निरीक्षक में से सबसे अधिक 16
यू०डी० कांडों का निष्पादन रेल पुलिस निरीक्षक, समस्तीपुर के द्वारा कराया गया है तथा अंतिम ज्ञापों के निष्पादन के निर्धारित लक्ष्य को रेल पुलिस निरीक्षक, सगौली के द्वारा पूर्ण किया गया है जो सराहनीय है।
माह नवम्बर 2023 में नीचे अंकित पुलिस पदाधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु चिन्हित करते हुए पदाधिकारी के मनोबल को ऊचों बनाये रखने हेतु एक-एक सु सेवांक से पुरस्कृत किया किया गया है :-
> पु०नि० सुधीर कुमार, रेल पुलिस निरीक्षक, समस्तीपुर।
> पु०नि० संतोष कुमार, रेल पुलिस निरीक्षक, सगौली।
> पु०अ०नि० अशोक सिंह, रेल थानाध्यक्ष, सिवान।
> पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार, रेल थानाध्यक्ष, मुजफ्फरपुर।
> पु०अ०नि० मनोज कुमार, रेल थानाध्यक्ष, समस्तीपुर।
पु०अ०नि० गुंजन कुमार, रेल पी०पी० अध्यक्ष, हाजीपुर।
यह भी पढ़े
सिसवन की खबरें : पंचायत उपचुनाव के पहले दिन एक नामांकन नहीं हुए
धीरज साहू के पास से 500 करोड़ से अधिक कैश होने का अनुमान है,कैसे?
पंचायत आशीर्वाद समारोह में युवा नेता ने सैकड़ो असहाय महिला पुरुषों के बीच शॉल गमछा वितरित किया
विष्णुदेव साय को मिली छत्तीसगढ़ की कमान,कैसे?
छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव, विष्णुदेव साय होंगे नए मुख्यमंत्री
सहकारिता के क्षेत्र में अन्न भंडारण योजना क्यों आवश्यक है?