Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
वैश्विक मंच पर भारत का झंडा ऊंचा उठाया है- पीएम मोदी - श्रीनारद मीडिया

वैश्विक मंच पर भारत का झंडा ऊंचा उठाया है- पीएम मोदी

वैश्विक मंच पर भारत का झंडा ऊंचा उठाया है- पीएम मोदी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 प्रदान किए। इन पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट करके राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के शानदार विजेताओं को बधाई। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां और अटूट समर्पण हमारे देश के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने न केवल अपने संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है बल्कि वैश्विक मंच पर भारत का झंडा भी ऊंचा उठाया है।”

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड

बता दें कि टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शमी इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को पाने वाले 46वें भारतीय पुरुष क्रिकेटर बने हैं। शमी का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में बेहद शानदार रहा था और उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए थे।

मंगवार को राष्ट्रति द्रौपदी मुर्मू के जरिए अलग-अलग पर्सनालिटीज को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है. यह भारत में दूसरा सबसे बड़ा एथलेटिक सम्मान है. अर्जुन पुरस्कार, पिछले चार सालों के दौरान अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है. अलग-अलग खेलों में कई एथलीटों को राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया, जिनमें विश्व कप स्टार मोहम्मद शमी, एशियाई खेलों के नायक ओजस प्रवीण देवताले, निशानेबाज ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और पारुल चौधरी शामिल हैं.

अर्जुन अवॉर्ड 2023

खेल मंत्रालय ने दिसंबर में सालाना खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित लोगों का ऐलान किया था, जिसमें बैडमिंटन खिलाड़ियों सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी समेच 26 खिलाड़ियों के लिए अर्जुन पुरस्कार की पुष्टि की गई थी.

किन-किन लोगों मिला अर्जुन पुरुस्कार 2024

ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
मुरली श्रीशंकर (एथलेटिक्स)
पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)
मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी)
आर वैशाली (शतरंज)
मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी)
दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
दीक्षा डागर (गोल्फ)
कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
सुशीला चानू (हॉकी)
शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)
इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट)
प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
पवन कुमार (कबड्डी)
रितु नेगी (कबड्डी)
नसरीन (खो-खो)
पिंकी (लॉन बाउल्स)
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
ईशा सिंह (शूटिंग)
हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश)
अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
सुनील कुमार (कुश्ती)
एंटीम (कुश्ती)
नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु)
अंतिम पंघाल (कुश्ती)
अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)

Leave a Reply

error: Content is protected !!