बैगन की उन्नत खेती को लेकर चर्चा में हैं लालसा देवी
श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):
कड़ी मेहनत,कर्मठता और बुलंद हौसले के बदौलत से सीवान जिला के बड़हरिया की प्रगतिशील किसान लालसा देवी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। कभी तरह-तरह आंचारों और मोटे अनाजों के लजीज व्यंजन बनाने को लेकर चर्चा में रहीं लालसा देवी मशरूम की खेती में बेहतर प्रदर्शन कर दस हजार का पुरस्कार पा चुकी हैं।
अंबे कृषक हित समूह, विशुनपुरा, बड़हरिया की अध्यक्ष लालसा देवी अब सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर आजकल चर्चा में हैं। उन्होंने अभी बैगन,मिर्चा, लालगुलाब आलू, सरसों आदि की खेती की है।लेकिन उनकी बैगन की खेती सुर्खियों में है। दरअसल उनका एक हाथ लंबा फल रहा है।
जिसे देखने के लिए बाहर से लोग आ रहे हैं। आमतौर पर समाज महिलाओं को अबला और घरों की चहारदीवारी में कैद रहने वाली समझकर खास अहमियत नहीं देता है। लेकिन लालसा देवी ने इस मिथक को तोड़ा है। समूह की महिलाओं को तरह-तरह की ट्रेनिंग देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने में जुटीं लालसा अपने जीवट के लिए भी चर्चा में रहती हैं।
सकारात्मक और आधुनिक सोच के साथ कुछ बेहतर कर गुजरने की जज्बा रखने वाली लालसा देवी बहरहाल अपनी बैगन की खेती को लेकर चर्चा में हैं। लगातार उद्यम और जैविक खेती में लगीं लालसा देवी ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत किया है।
यह भी पढ़े
लोक परीक्षा प्रणाली में अनुचित साधनों को रोकना है,कैसे?
विश्व व्यापार संगठन में सुधार के क्या उपाय हैं?
वोट की चोट से 2025 के चुनाव में दलबदलुओं को खदेड़ भगायेंगे बिहारी : संजय ठाकुर