मशरूम उत्पादन का हब बनेगा बड़हरिया-सतीश सिंह
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान जिला स्थित कोइरीगांवा पंचायत का महिला खाद्य सुरक्षा समूह हरदियां और भोपतपुर पंचायात स्थित अंबे महिला कृषक हित समूह की महिला किसान व्यापक पैमाने पर बटन मशरूम का उत्पादन कर रही हैं। आत्मा सीवान के तत्वावधान में गठित इन समूहों की महिला किसान अपने बुलंद हौसले से नया कीर्तिमान बना रही है।
इन समूहों की महिला किसान यदि अपने घरों पर इसी तरह मशरूम का उत्पादन करती रहीं तो वह दिन नहीं है,जब बड़हरिया मशरूम उत्पादन का हब बनेगा।यदि इसी तरह निर्बाध गति मशरूम उत्पादित होता रहा तो बड़हरिया प्रखंड पूरे सीवान जिले में मशरूम की खपत पूरी हो सकेगा और लोगों को बाहर से नहीं मंगाना पड़ेगा।
क्षेत्र युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिलेगा और मशरूम उत्पादक महिला किसान आत्मनिर्भर बनेंगी। ये बातें हरदियां में आयोजित किसान पाठशाला में मशरूम की तुड़ाई में लगे बड़हरिया प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह ने कहीं।
उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को परंपरागत खेती के साथ ही मशरूम की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
इसे अपना कर महिला किसान न केवल आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत होंगी,बलःकि वे आत्मनिर्भर भी बनेंगी। बीटीएम सतीश सिंह की देखरेख में आज पांचवें दिन मशरूम की तुड़ाई की गयी। जिसका वजन एक क्विंटल पांच किलोग्राम पाया गया।
महिला खाद्य सुरक्षा हरदियां की महिला किसान कृपा देवी और प्रभा देवी ने इतना मशरूम उत्पादित किया है। अंबे महिला कृषक हित समूह विशुनपुरा की महिला किसान लालसा देवी मशरूम उत्पादन में लगी हुई हैं। और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही ह़ै।
यह भी पढ़े
कोटेश्वर महादेव मंदिर की दूसरे स्थापना दिवस पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिहार सरकार पर्यटन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के कर कमलो से हिंदी एल्बम सॉन्ग “बेकरारी” एवं “कसक”रिलीज
मुसेपुर दूर्गामंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जलभरी का आयोजन
अफवाह को करें नजरंदाज अधिक से अधिक संख्या में खाएं फाइलेरिया रोधी दवाएं
हरियाणा और हिमाचल के कलाकारों ने मोहा दर्शकों का मन, लोकनृत्यों को मिली सराहना